suvichar
✕

'रैली ऑफ द हाइलैंड्स' के चैम्पियन बने आदित्य और वीरेंद्र, डीन-गगन ने जीता पहला आईएनआरसी खिताब

Updated: मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026 (20:35 IST)
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप (आईएनआरसी) का तीन दिवसीय रैली ऑफ द हाइलैंड्स का पीथमपुर स्थित नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक (नैट्रैक्स) में संपन्न हुई। जिसमें कर्नाटक के डीन मास्करेनहास एवं उनके अनुभवी सह-चालक गगन करुम्बैया ने एक राउंड शेष रहते हुए ब्लूबैंड स्पोर्ट्स इंडियन नेशनल रैली चैम्पियनशिप (आईएनआरसी) 2025 का अपना पहला राष्ट्रीय खिताब सुनिश्चित कर लिया।

वहीं, हिमाचल प्रदेश के आदित्य ठाकुर और वीरेंद्र कश्यप की जोड़ी ने रैली ऑफ द हाइलैंड्स में कुल विजेता (ओवरऑल विनर) बनने का गौरव प्राप्त किया। यह जानकारी आईएनआरसी इंदौर राउंड 2026 के आयोजक एवं अंजनी एडवेंचर्स के संस्थापक निलेश कुमरावत ने दी। अंतिम दिन डीन और गगन ने ओवरऑल पांचवां स्थान प्राप्त करते हुए आवश्यक चैम्पियनशिप अंक अर्जित किया, जिससे उन्होंने अजेय बढ़त बनाकर अपना पहला राष्ट्रीय खिताब सुनिश्चित किया। उल्लेखनीय है कि डीन ने वर्ष 2010 में के.1000 रैली से अपने करियर की शुरुआत की थी और वर्ष 2019 में मात्र एक अंक से खिताब चूक गए थे।

डीन मास्करेनहास अपनी विजय पर कहा कि यह मेरे लिए अविश्वसनीय और अत्यंत भावनात्मक क्षण है। 15 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद राष्ट्रीय चैम्पियन बनना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मेरे सह-चालक गगन ने हर परिस्थिति में शानदार प्रदर्शन किया।
 तकनीकी समस्याओं के बावजूद आदित्य ठाकुर और वीरेंद्र कश्यप ने संयमित प्रदर्शन करते हुए रैली में जीत दर्ज की। आदित्य ठाकुर ने अपनी जीत पर कहा कि पहले ही स्टेज में गियर माउंटिंग टूट गई थी, लेकिन हमने रैली पूरी करने पर ध्यान केंद्रित किया। जोखिम लेने के बजाय सुरक्षित तरीके से रैली समाप्त करना हमारी प्राथमिकता थी। डिफेंडिंग चैम्पियन कर्णा कडूर एवं सह-चालक मूसा शरीफ ने अंतिम दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया, हालांकि यह खिताबी दौड़ को अंतिम राउंड तक ले जाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा।
 
मध्यप्रदेश शासन पर्यटन सचिव इलैया राजा ने नैट्रैक्स में आयोजित 'रैली ऑफ द हाइलैंड्स  मध्य प्रदेश को मोटरस्पोर्ट्स एवं एडवेंचर टूरिज़्म का प्रमुख राष्ट्रीय केंद्र बताया और कहा कि मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को पूर्ण सहयोग देता रहेगा। Edited by : Sudhir Sharma

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख