dharma sangrah
✕

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

Updated: सोमवार, 9 जून 2025 (16:02 IST)
इंदौर के राजा रघुवंशी की मेघालय में संदिग्‍ध परिस्‍थितियों में मौत हो गई। बेहद खराब हालत में उनका शव शिलांग में एक खाई से बरामद किया गया। जबकि राजा की पत्‍नी सोनम 9 जून को यूपी के गाजीपुर में पुलिस को मिली है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है। इधर पुलिस ने राज कुशवाह, विक्‍की ठाकुर और आनंद नाम के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इनसे मामले की जांच की जा रही है। सोनम पर इन सभी लोगों से राजा की हत्‍या करवाने का आरोप है। राजा और सोनम शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय गए थे।

इस बीच राजा और सोनम की शादी की तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्‍वीरों में साफ नजर आ रहा है कि सोनम उदास है, जबकि राजा तस्‍वीरों में खुश दिख रहा है। तस्‍वीरों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि हो सकता है कि सोनम अपनी शादी से खुश नहीं थी। वहीं, राजा हंसता मुस्‍कुराता नजर आ रहा है।

क्‍या सोनम का था अफेयर : शक की सुई इंदौर के राज कुशवाह पर है, राज कुशवाह न सिर्फ राजा रघुवंशी और सोनम के भाई गोविंद को जानता था, बल्कि सोनम से उसका लव अफेयर भी था। पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम घंटों तक राज से बात करती थी। पुलिस के अनुसार, सोनम ने शादी के महज तीन दिन बाद ही राजा की हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। इसके लिए शिलांग में हनीमून का बहाना बनाया गया। कहा जा रहा है कि राज खुद तो शिलांग नहीं गया, लेकिन उसने तीन शूटर भेजे जिन्होंने वहां जाकर राजा की हत्या की।

शिलांग पहुंचे थे हत्यारे : तीनों हत्यारे पहले गुवाहाटी गए और वहां से बाइक पर सोनम और राजा का पीछा करते हुए शिलांग पहुंचे। 23 मई को एक सुनसान इलाके में उन्होंने राजा की हत्या कर दी और उसका शव खाई में फेंक दिया। हत्या के बाद सोनम, तीनों हत्यारों के साथ चली गई थी। जो 9 जून को गाजीपुर में मिली। 
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

अगला लेख