dipawali
✕

सर्द हवाओं के बीच गूंजी पं. हरिप्रसाद चौरसिया की बांसुरी की स्वर लहरियां

Updated: शनिवार, 28 जनवरी 2017 (23:42 IST)
इंदौर। मालवा की सर्द हवाओं के बीच पं. हरिप्रसाद चौ‍रसिया के बांसुरी वादन ने ऐसा जादू किया कि सभी श्रोता नाद ब्रह्म के सागर में डूबने लगे। पं. चौरसिया के बांसुरी वादन से उपस्थित श्रोता सुर में इतने खो गए कि वे सर्द हवाओं की चूभन को भी भूल गए। 
सारा वातावरण पं. चौरसिया की बांसुरी के स्वर से गुंजायमान हो गया। मौका था स्वनामधन्य गायक पं. जसराज के जन्मदिन पर सजी दो दिनी शास्त्रीय संगीत की सभा का। पं. चौरसिया ने ऐसी तान छेड़ी कि कड़कड़ाती सर्दी की परवाह किए बगैर लोग बंधे बैठे रहे। 
 पहले दिन का आगाज जहां पं. सलील भट्ट की सात्विक स्वर लहरियों और साबरी ब्रदर्स की सूफियाना कव्वालियों से हुआ, वहीं दूसरी शाम पं. चौरसिया ने अपनी मुरली से जादुई स्वर लहरियां वातावरण में बिखेरीं। संगीत मार्तंड पंडित जसराजजी के जन्मदिवस पर संगीत गुरुकुल द्वारा दो दिनी इंदौर म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन यशवंत क्लब में किया गया था।
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

अगला लेख