Narak Chaturdashi
✕

टिकट झगड़े पर अमित शाह का आया यह बयान

Updated: शनिवार, 28 जनवरी 2017 (21:13 IST)
लखनऊ। अन्य दल छोड़कर आए लोगों को टिकट देने और भाजपा कार्यकर्ताओं की कथित अनदेखी से उपजे असंतोष के परिप्रेक्ष्य में हो रहे विरोध और प्रदर्शनों पर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जब टिकट के लिए झगड़ा होता है तब अच्छे दिन आने वाले होते हैं।
शाह से जब टिकट बंटवारे से उपजे भाजपा कार्यकर्ताओं के असंतोष और प्रदर्शन के बारे में सवाल किया गया तो बोले, ‘आपने लगता है कि राजनीतिक दल नहीं चलाया है। जब टिकट के लिए झगड़ा होता है तब समझिए  अच्छे दिन आने वाले होते हैं। जहां झगडा हो, वहां समझो अच्छे दिन आने वाले हैं। जहां झगडा नहीं होता, वहां मानकर चलते हैं कि हारने वाले हैं। 
 
जब यही सवाल दूसरे ढंग से दोहराया गया तो शाह ने प्रश्न करने वाले पत्रकार से कहा कि हमारी पार्टी का काम है, हम पर छोड दीजिए। हम कभी कहते हैं क्या कि आपको क्या लिखना है। सपा और कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाने वाली भाजपा ने भी उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में ‘परिवारवाद’ चलाया है, इस सवाल पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि परिवारवाद से उनका मतलब है कि जब मुलायमसिंह यादव के बाद उनका बेटा (अखिलेश यादव) मुख्यमंत्री बनता है। 
 
नेहरू की बेटी इंदिराजी और फिर उनका बेटा राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनता है। इसे परिवारवाद कहते हैं। विधायक या सांसद बने तो उसे परिवारवाद नहीं कहते। भाजपा के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि टिकट बंटवारे में अनदेखी को लेकर कार्यकर्ता अपना असंतोष विरोध प्रदर्शन के रूप में व्यक्त कर रहे हैं। आत्मदाह के प्रयास भी हुए और कहीं कहीं उग्र प्रदर्शन हुए। इन कार्यकर्ताओं को पार्टी नेतृत्व समझाने में लगा है। (भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

शेयर बाजार के लिए क्यों शुभ है यह दिवाली? जानें कैसे बदली बाजार की चाल?

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

अगला लेख