suvichar

इंदौर में प्रॉपर्टी ब्रोकर को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (10:58 IST)
Indore Crime News: इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को बदमाशों ने गोली मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदमाशों से प्रॉपर्टी ब्रोकर का कोई पुराना विवाद था जिस कारण से उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी मिलने पर बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्रॉपर्टी ब्रोकर को कमर के नीचे गोली लगी हैं। फिलहाल घायल की स्थिति अभी नाजुक बताई जा रही है।
 
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि हीरानगर का रहने वाला विकास चौकसे बाणगंगा कालिंदी गोल्ड सिटी में किसी निजी काम से गया था। जहां पर इमेरॉल्ड सिटी के समीप इलाके में रहने वाले सुमेर व महेन्द्र द्विवेदी से विकास का प्रॉपर्टी को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा था।
 
इस पर दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए। घटना के समय विकास अकेला था। इसके बाद सुमेर द्विवेदी ने विकास पर ताबड़तोड़ 2 फायर कर दिए। जिसमें से एक गोली विकास के कमर में जा लगी वहीं दूसरी गोली उसकी जांघ में जा लगी।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और विकास को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, घायल विकास प्रॉपर्टी का काम करता है और सुमेर उसका साथी महेंद्र के साथ उसका कोई पुराना विवाद चल रहा था। इसके चलते उस पर यह जानलेवा हमला किया गया।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

Gen Z के प्यार और रिश्तों पर गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर की दो टूक बातें, 'Situationship' से 'Soulmate' तक हर सवाल का जवाब

अगला लेख