dharma sangrah

महू उप जेल में कैदियों की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल, जेल में कैसे पहुंचा मोबाइल?

Updated: शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (18:06 IST)
महू उप जेल में कैदियों के साथ मारपीट और अवैध वसूली का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में उप जेलर द्वारा कैदी पर बर्बरता का खुलासा हुआ, जिसके बाद अधिकारी सख्त कार्रवाई में जुट गए हैं।
इस कांड के बाद जेल के अंदर की गतिविधियों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सबसे बडा सवाल तो यह है कि जिस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, उसे बनाने के लिए जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा।

जांच में आएगा सामने: अब जांच का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह होगा कि जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा और यह वीडियो किसने बनाया। यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या जेल के अंदर कैदियों को अवैध रूप से नशे का सामान और अन्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही थीं? क्या जेल में पैसे के दम पर कैदी खुलेआम घूम सकते थे और वीआईपी ट्रीटमेंट पा रहे थे? इन सभी पहलुओं की जांच एसडीएम के नेतृत्व में की जाएगी

जेल में कैसे आया मोबाइल : दरअसल यहां के एक कैदी राजेंद्र चौहान ने शिकायत की है जिसके बाद जेल प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है। इस मामले में उप जेलर मनोज चौरसिया को निलंबित कर दिया गया है, कैदियों की पिटाई और उनके साथ बर्बरता का वीडियो वायरल हो रहा है, ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जेल के अंदर यह वीडियो कैसे बना, किसने रिकॉर्ड किया, और मोबाइल जेल के अंदर कैसे पहुंचा? पूरे मामले की गहन जांच एसडीएम को सौंपी गई है।

कैदियों के साथ बेरहमी से मारपीट : महू उप जेल में सात साल तक सजा काट चुके एक पूर्व कैदी से भी पूछताछ की जाएगी, जिसने अपनी आपबीती सुनाकर इस पूरे कांड का खुलासा किया है। एडीएम रोशन राय को दिए गए शिकायती आवेदन में कैदी राजेंद्र चौहान ने न केवल लिखित शिकायत दी, बल्कि एक चौंकाने वाला वीडियो भी दिखाया, जिसमें उप जेलर मनोज चौरसिया को कैदियों के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखा कि जेलर ने एक कैदी की गर्दन अपने पैरों के बीच फंसा ली और उसे क्रूरता से पीटा।

मनोज चौरसिया निलंबित : 30 जनवरी को इस खबर के मीडिया में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और क्षेत्र के एसडीएम को जांच सौंप दी गई। अब आगे की जांच एसडीएम राकेश परमार करेंगे। अपर कलेक्टर रोशन राय ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम महू को जांच के निर्देश दिए, साथ ही जेल अधीक्षक अलका सोनकर को भी इसकी जानकारी दी। जांच के बाद जेल अधीक्षक ने उप जेलर मनोज चौरसिया को निलंबित कर दिया है।

क्‍या है वीडियो में : वीडियो में जेल प्रहरी दया किशन कुशवाहा और सिपाही महेंद्र कुशवाहा भी नजर आ रहे थे, जिससे संदेह गहरा गया है कि जेल में अवैध गतिविधियों को संरक्षण दिया जा रहा था। शिकायतकर्ता चौहान ने आरोप लगाया कि उप जेलर ने उससे मोटी रकम मांगी थी और भुगतान न करने पर उसके साथ बर्बरता की गई।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

Russia-Ukraine War : मॉस्को की ओर यूक्रेन के बड़े ड्रोन हमले, रूस का दावा- 1,600 से ज्यादा ड्रोन मार गिराए

Hamid Ansari : पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर क्यों मचा सियासी घमासान, BJP ने किसलिए लिया राहुल गांधी का नाम

Iran US War : ईरान ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, कतर के जरिए भेजा मैसेज, दी चेतावनी- नहीं मानी तो निर्णायक जंग के लिए तैयार

सभी देखें

'सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक', मंत्री असीम अरुण का अखिलेश यादव पर तीखा हमला

डोनाल्‍ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगी एआई फोर्स, क्‍या अब बदलेंगे AI का नाम?

नितिन नवीन के मेरठ दौरे की तैयारियां पूरी, युवाओं से संवाद और शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में करेंगे शिरकत

योगी सरकार में साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने की पहल, 75 जिलों में 5.10 लाख शिक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tata Trust ने एन. चंद्रशेखरन की नियुक्ति पर उठाए सवाल, खारिज किया बोर्ड का फैसला, री-अपॉइंटमेंट को दी चुनौती

अगला लेख