Hanuman Chalisa

पुलिसकर्मी और उसकी पत्नी की हत्या, नाबालिग बेटी अपने दोस्त के साथ गायब

Updated: गुरुवार, 17 दिसंबर 2020 (16:01 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश पुलिस के विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) में तैनात 45 वर्षीय आरक्षक और उसकी पत्नी की यहां गुरुवार तड़के धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में आरक्षक की नाबालिग बेटी और उसका दोस्त जांचकर्ताओं के शक के घेरे में हैं। ये दोनों सनसनीखेज वारदात के बाद से ही गायब हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने बताया कि एसएएफ के आरक्षक ज्योति प्रसाद शर्मा (45) और उनकी पत्नी नीलम शर्मा (43) के खून से सने शव उनके एरोड्रम क्षेत्र स्थित घर में मिले। एएसपी ने मौका-ए-वारदात के मुआयने के बाद बताया कि दोहरे हत्याकांड को धारदार हथियार से अंजाम दिया गया।

चौबे ने बताया, चश्मदीदों के मुताबिक, एसएएफ आरक्षक की 17 वर्षीय बेटी गुरुवार तड़के अपने घर के बाहर टहल रही थी, जबकि उसके घर से चीखें सुनाई पड़ रही थीं।उन्होंने बताया, पड़ोसियों और नाबालिग लड़की के घर के पास ही रहने वाले उसके दादा-दादी ने इन चीखों का सबब पूछा, तो लड़की ने जवाब दिया कि उसके माता-पिता लड़ रहे हैं।

एएसपी ने बताया कि दोहरे हत्याकांड के बाद से एसएएफ आरक्षक की बेटी और उसका दोस्त गायब हैं। इसी वजह से वे शक के घेरे में आ गए हैं और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि महीनेभर पहले एसएएफ आरक्षक का उसकी बेटी के दोस्त से विवाद हो गया था।

एएसपी ने बताया कि एसएएफ आरक्षक और उसकी पत्नी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।(भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख