biodatamaker

इंदौर में सिर कुचल कर पुलिस सब-इंस्पेक्टर की हत्या, 50 हजार लेकर निकले थे घर से, पुलिस हैरान

Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (12:24 IST)
इंदौर में पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी की सिर कुचली लाश मिली है। बुरी तरह से उनका सिर कुचला गया। सोमवार देर रात खजराना क्षेत्र में उनका शव बरामद किया गया।
लाश को इतनी बुरी तरह से कुचला गया था कि पहचान नहीं हो पा रही थी।

बाद में पुलिस ने रेडियो ट्रेनिंग में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी के रूप में उनकी पहचान की। पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

ऐसे हुई लाश की पहचान : मामला हालांकि इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में 24 जनवरी का है। पुलिस को सिर कुचली हुई लाश की सूचना मिली थी। खजराना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमवाय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई थी। इसी दौरान मृतक के परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने के लिए विजयनगर थाने पहुंचे। पुलिस ने उन्हें एमवाय हॉस्पिटल के पोस्टमार्टम विभाग में रखी लाश के बारे में जानकारी दी। परिजनों द्वारा लाश की शिनाख्त पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल में पदस्थ सब इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी के रूप में हुई।

50 हजार लेकर निकले थे घर से : सब इंस्पेक्टर प्रभात नारायण चतुर्वेदी 22 जनवरी को अपने घर से 50 हजार रुपए लेकर निकले थे, तब से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस दौरान वह ड्यूटी पर भी नहीं पहुंचे। पुलिस ने लाश की पहचान करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्याकांड की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर लाश की पहचान हो चुकी है। अब हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस जगह पर लाश मिली थी वहां से देर रात एक ऑटो रिक्शा गुजरता हुआ नजर आ रहा है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में उनकी हत्‍या की बात सामने आई है।

गैर हाजिर रहते थे ड्यूटी से : बताया जा रहा है कि प्रभात नारायण ड्यूटी से कई बार गैर हाजिर रहते थे, जिसके चलते परिजन पहले भी कई बार उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा चुके हैं। वह किन कारणों के चलते गैरहाजिर रहते थे इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी हैं जो मत्स्य पालन विभाग में अधिकारी हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक यूपीएससी की तैयारी कर रहा है तो वही एक होटल संचालित करता है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत स्मारक है जेपीएनआईसी : योगी आदित्यनाथ

राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें, उत्तराखंड में FIR दर्ज, जातिवादी टिप्पणी का लगा आरोप

CM मोहन यादव का चित्रकूट दौरा, दिनभर राहत-बचाव कार्यों की जानकारी लेते रहे, प्रशासन को दिए ये निर्देश

देश की सबसे बड़ी रामलीला में पहली बार 3 वर्ष के बच्चे करेंगे अभिनय

लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी का सबसे बड़ा सहयोग : राजनाथ सिंह

अगला लेख