Hanuman Chalisa

इंदौर में पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज, मचा बवाल

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2023 (11:00 IST)
Indore Bajrang Dal News : इंदौर में एक व्यस्त चौराहे पर धरना-प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने गुरुवार की रात लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारियों द्वारा शहर के पलासिया चौराहे पर यह आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की शिकायत किए जाने पर इन व्यक्तियों की शह पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
 
चश्मदीदों ने बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं के घंटेभर तक चले धरना-प्रदर्शन से चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हुआ।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता अचानक पलासिया चौराहे पर पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने लगे जिससे यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई।
 
उन्होंने बताया कि जब पुलिस के समझाने के बाद भी धरना-प्रदर्शन खत्म नहीं किया गया तो हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया गया। भदौरिया ने बताया कि लाठीचार्ज के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं और इस सिलसिले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, शिवराज ने बजरंग दल को बजरंग बली मानने से किया इंकार, इंदौर पुलिस ने बजरंग दल पर जमकर भांजीं लाठियां। शिवराज जी, आपको ये गुस्सा शराब दुकानों का विरोध करने पर आया या फिर आपको भी उपद्रवियों की पहचान होने लगी है। पार्टी ने ट्वीट के साथ ही घटना का वीडियो भी शेयर किया है।

<

शिवराज ने बजरंग दल को बजरंग बली मानने से किया इंकार, इंदौर पुलिस ने बजरंग दल पर जमकर भांजीं लाठियाँ;

शिवराज जी,
आपको ये ग़ुस्सा शराब दुकानों का विरोध करने पर आया या फिर आपको भी उपद्रवियों की पहचान होने लगी है pic.twitter.com/H1J3DIfvpf

— MP Congress (@INCMP) June 16, 2023 >बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के मामले में विधायक व पूर्व महापौर मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ ने पुलिस के आला अधिकारियों से बात कर दोषियों पर कार्यवाही करने को कहा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

Samsung की उड़ी नींद, iPhone Duo के साथ iPhone 18 Pro और नए Apple Watch भी होंगे पेश, कीमत का हुआ खुलासा

पाकिस्तान का झूठ बेनकाब: तालिबान ने साफ किया, अफगानिस्तान में नहीं छिपा है आतंकी मसूद अजहर

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

अगला लेख