Daily Horoscope
✕

इंदौर : केमिकल डालने से नाले ने उगली जहरीली गैस, लोगों को होने लगी आंखों में जलन, दर्द और उल्टियां

Published: बुधवार, 3 अक्टूबर 2018 (20:05 IST)
इंदौर। शहर की भागीरथपुरा सहित आसपास की बस्तियों में बुधवार सुबह अज्ञात व्यक्तियों द्वारा नाले में बहाए गए रसायन की तेज भभक से लोगों की आंखों में अचानक जलन, दर्द और उल्टियां होने लगीं। इससे अफरातफरी की स्थिति बन गई। बीमार लोगों के इलाज के लिए भागीरथपुरा क्षेत्र में 4 स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए, जहां सुबह से लेकर शाम तक करीब 1,550 लोग पहुंचे। प्राथमिक चिकित्सा के बाद इन्हें छुट्टी दे दी गई। नाले से उठ रही रसायन की भभक शाम होते-होते कम हो गई है।

बच्चे हुए बेहोश : खबरों के अनुसार, नाले के पास ही मिशनरी स्कूल में जहरीली गैस के कारण बच्चे बेहोश हो गए, इसलिए स्कूल में बच्चों की जल्दी छुट्टी कर दी गई। हालांकि सभी बच्चों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

टैंकर डाल गया केमिकल : जांच में सामने आया कि यहां बहने वाले नाले में मंगलवार रात कोई टैंकर केमिकल डाल गया था। इसके चलते नाले से गैस निकलने लगी जिसके कारण लोगों की आंखों में जलन होने लगी। नाले से लगी बस्तियों में लोगों को यह शिकायत होने के बाद नगर निगम अमला तुरंत हरकत में आया। नाले में फैली जहरीली गैस की रोकथाम के लिए नगर निगम ने नाले में चूना और केमिकल डाला।

विधायक ने मुख्यमंत्री को दी जानकारी : क्षेत्र के विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर निगम और पुलिस के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया और प्रभावित लोगों का प्राथमिक इलाज किया गया। मामले की जानकारी विधायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को भी दी है।

सीसीटीवी से टैंकर की तलाश : नाले में केमिकल छोड़ने वाले टैंकर की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी टैंकर की तलाश कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि आसपास स्थित फैक्टरी से ही केमिकल का टैंकर यहां खाली किया गया है।

यातायात रोकने के लिए पुलिस को किया तैनात : जहरीली गैस के प्रभाव को कम करने के लिए अन्य साधनों का उपयोग भी किया गया। स्थिति को देखते हुए भागीरथपुरा पुल से यातायात को रोक दिया गया है। यहां पुलिस जवान तैनात कर दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख