Daily Horoscope
✕

PNB के लुटेरे को यूपी के लुटरों ने भी लूटा, पुलिस ने एटा से पकड़ा

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (10:23 IST)
Robbery incident in Indore's PNB: इंदौर में पिछले दिनों पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की स्कीम 54 स्थित ब्रांच में लूट की वारदात हुई थी। इस वारदात में 6.64 लाख रुपए लूट लिए गए थे। इस मामले के आरोपी अरुण सिंह राठौर (Arun Singh Rathore) को पुलिस ने गुरुवार रात यूपी में एटा के ग्राम खुरई से गिरफ्तार कर लिया है।

ALSO READ: इंदौर में दिनदहाड़े डकैती, बदमाश ने किया हवाई फायर, 7 लाख की लूट की आशंका
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी मामा के घर में छुपा हुआ था। जैसे ही पुलिस टीम वहां पहुंची तो वह भागने लगा। 5 लोगों की टीम ने 2 किमी पीछा कर उसे खेत में दबोच लिया। हालांकि उसके पास से 45 हजार ही मिले हैं। उसका दावा है कि आधे पैसे पत्नी को देने के बाद वह आधे साथ लेकर निकला था, लेकिन यूपी में उसके साथ ही लूट हो गई।

ALSO READ: पुलिस ने खंगाले 1,172 CCTV कैमरे, बर्खास्त फौजी निकला बैंक लुटेरा
 
क्यों की वारदात? : पूछताछ में अरुण ने कबूला कि वह घर की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा था और कर्ज के तकादों से परेशान होकर उसने बंदूक उठाई व मोटरसाइकल से बैंक पहुंचा। जाते ही वह चीखा कि 'सब साइड में हो जाओ, नहीं तो गोली मार दूंगा।' एक राउंड काउंटर पर किया। रायफल में 5 राउंड लोड थे। लूट के बाद घर पहुंचा। कुछ पैसे घर रखकर झाबुआ टॉवर से शाम 7.30 बजे की बस से आगरा होते हुए वह मैनपुरी चला गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी लूट की कहानी बना रहा है। बहन के पति बीमार हैं। संभव है वहां रुपए छोड़े हों।
 
पीएनबी से गुस्सा था आरोपी : पूछताछ में अरुण ने पुलिस को बताया कि वह पहले ओरिएंटल बैंक में गार्ड था, वहां उसके पास 315 बोर की बंदूक थी। बाद में ओरिएंटल बैंक का पीएनबी में विलय हुआ तो वहां के अफसरों ने 12 बोर की बंदूक नहीं होने का कहकर नौकरी से हटा दिया। इसलिए पीएनबी से गुस्सा था और इस वारदात को अंजाम दे दिया था।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख