suvichar
✕

शर्मनाक, कुत्तों के गुप्तांगों पर छिड़क रहे थे पेट्रोल

Updated: बुधवार, 28 सितम्बर 2022 (11:15 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक इंदौर में कुछ लोग केवल मजे के लिए बेसहारा कुत्तों के गुप्तांगों पर पेट्रोल छिड़क रहे थे। पुलिस ने पेट्रोल छिड़ककर कुत्तों को भयंकर पीड़ा देने वाले 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
संयोगितागंज पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक डेयरी के 2 कर्मचारियों पर आरोप है कि वे बेसहारा कुत्तों के गुप्तांगों पर सीरिंज से पेट्रोल छिड़क कर लंबे वक्त से उन्हें परेशान कर रहे थे। जिस डेयरी के कर्मचारियों ने बेसहारा कुत्तों के साथ क्रूरता की, वह भाजपा के मुख्य कार्यालय से सटी है।
 
अधिकारी ने बताया कि क्रूरता से भरी इस हरकत के कारण बेजुबान जानवर दर्द से छटपटाते थे। इस हरकत की जानकारी मिलने पर 'पीपुल फॉर एनिमल्स' की इंदौर इकाई की अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और अन्य संबद्ध प्रावधानों के तहत संयोगितागंज पुलिस थाने में मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज कराई।
 
जैन के अनुसार, चश्मदीदों ने हमें बताया कि गुप्तांगों पर पेट्रोल छिड़के जाने के कारण दर्द से छटपटाते कुत्तों को देखकर आरोपी खुश हो रहे थे। वे अपने मजे के लिए बेजुबान जानवरों को भयंकर पीड़ा दे रहे थे।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख