Hanuman Chalisa
✕

संगठन को रास नहीं आई दादागिरी, आलाकमान का आया आदेश और मांगना पड़ी गोलू शुक्‍ला के बेटे रुद्राक्ष को माफी

Updated: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (17:44 IST)
इंदौर विधानसभा सीट-3 से विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष ने मंगलवार देर रात देवास की चामुंडा टेकरी पहुंचकर पुजारी के पैर छुए, माफी मांगी। इससे पहले उन्होंने देवास कोतवाली थाने में सरेंडर किया, जहां पुलिस ने उन्हें मुचलके पर जमानत दे दी। बता दें कि दिल्‍ली हाईकमान से आदेश आने के बाद रुद्राक्ष से माफी मंगवाई गई है।

बता दें कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को माताजी टेकरी पर मंदिर के पट खुलवाने को लेकर पुजारी पुत्र के साथ विवाद हुआ था। मामले में मंगलवार को विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला ने शाम करीब 7:40 बजे सिटी कोतवाली थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। साथ ही मंदिर पहुंचकर पुजारी से माफी मांगी है।

संगठन को रास नहीं आई दादागिरी : भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की दादागिरी को संगठन ने भी गंभीरता से लिया है। मामले का पटाक्षेप करने के लिए आखिरकार विधायक गोलू शुक्ला पर संगठन ने दबाव बनाया और पांचों आरोपी मंगलवार शाम देवास के कोतवाली थाने पहुंचे। वहां आरोपियों ने सरेंडर किया। थाने में जमानत समेत अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद विधायक पुत्र देवास टेकरी स्थित मां चामुंडा मंदिर पहुंचे और वहां दर्शन किए। इसके बाद वे उस पुजारी से मिले, जिसने मारपीट की शिकायत थाने में की थी। रुद्राक्ष ने पुजारी के पैर छूकर माफी मांगी। इसके बाद पुजारी ने भी रूद्राक्ष को चुनरी पहनाई।

क्या कहना है पुजारी का : अभद्रता के शिकार हुए पुजारी ने कहा कि विधायक के बेटे रुद्राक्ष ने मांफी मांग ली है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, उन्होंने कहा कि हमसे लगती हुई है, हम आपका सम्मान करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। पुजारी ने बताया कि रुद्राक्ष ने उन्हें इंदौर आने का भी निमंत्रण दिया है। अब जो हुआ सो गया, हमनें इस मामले छोड़ दिया है।

मंदिर पहुंचकर मत्था टेका : विधायक पुत्र रुद्राक्ष व अन्य के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। थाने से वे अपने रिश्तेदार कमल और बब्बी शुक्ला के साथ देवास टेकरी स्थित माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर की सीढ़ी पर शीश नवाया और फिर माता प्रतिमा के सामने मत्था टेका। पुजारी ने उन्हें प्रसाद भी दिया।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख