ganesh chaturthi

लालबाग में एंट्री में अब लगेगा टिकट, सिंहस्थ मद से 47 करोड़ मंजूर

Updated: मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (19:30 IST)
इंदौर की ऐतिहासिक धरोहर लालबाग में अब प्रशासन टिकट लगाने के बारे में विचार कर रहा है। अभी यहां बगैर टिकट के आना जाना होता है। हालांकि लालबाग पैलेस में जाने के लिए अभी 10 रुपए टिकट लगता है। लेकिन अब लालबाग परिसर में प्रवेश के लिए भी टिकट लगेगा।

47 करोड़ रुपए की राशि मंजूर: बता दें कि लालबाग की बाउंड्रीवॉल जर्जर हो चुकी है, जिसकी वजह से यहां कई तरह के असामाजिक तत्‍वों का डेरा लगा रहता है। अब बाउंड्रीवॉल को गिराकर फिर से नए सिरे से बनाने के बारे में विचार किया जा रहा है। दरअसल, पुरातत्व विभाग को सिंहस्थ मद से 47 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से लालबाग परिसर की बाउंड्रीवॉल बनाने के साथ ही लालबाग परिसर में अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। लालबाग परिसर स्थित रामपुर कोठी (पुराना आरटीओ) और लालबाग के बीच नई बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी, जिससे कि दोनों अलग-अलग हो जाएंगे। वहीं लालबाग परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों से शुल्क वसूली करने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है।

देवी अहिल्याबाई स्मारक बनेगा: पुरातत्व विभाग के उपसंचालक प्रकाश परांजपे के मुताबिक बाउंड्रीवॉल बनाने का काम पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा। परांजपे कहते हैं कि रामपुर कोठी की जमीन पर देवी अहिल्याबाई के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित स्मारक बनाने का काम सरकार ने देवी अहिल्या स्मारक ट्रस्ट को सौंपा हैं, क्योंकि देवी अहिल्या स्मारक ट्रस्ट पुरातत्व विभाग का हिस्सा नहीं है, अत: लालबाग परिसर से रामपुर कोठी को अलग करने के लिए बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी, जिससे दोनों लालबाग और रामपुर कोठी के परिसर अलग-अलग हो जाएंगे।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

भारत में आने वाले हैं 3 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, VinFast से Honda तक की तैयारी; जानिए क्या होगा खास

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

सभी देखें

यूक्रेन युद्ध के बीच हुआ रूस में चुनाव, व्लादिमीर पुतिन की पार्टी को बड़ी जीत

क्‍या राहुल गांधी ‘अंधभक्‍तों’ को भविष्‍य में अपने वोटर्स में तब्‍दील नहीं करना चाहते?

Samsung One UI 9 Update : Galaxy फोन में आएंगे ये नए AI फीचर्स, ऐसे बदलेगा आपका फोन

क्यों भड़के CJP नेता आशुतोष रांका? कहा- बंद कर देनी चाहिए चुनाव प्रक्रिया

जन-मन सभागार का निर्माण कार्य ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले करायें पूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

अगला लेख