Hanuman Chalisa

इंदौर में अब Dating App से Fraud, प्‍यार के झांसे में फंसाकर बुलाया और लूट लिया, पुलिस रह गई दंग

Updated: शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (14:17 IST)
इंदौर में अपराधियों ने फ्रॉड के नए तरीके खोज लिए हैं। अब डेटिंग ऐप के जरिये लोगों को ठगा जा रहा है। पहले डेटिंग ऐप पर लडकी आपसे बात करेगी, प्‍यार का ड्रामा करेगी और फिर मिलने बुलाएगी। एक बार मिलने गए तो खेल हो जाएगा।

इंदौर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें प्‍यार का ढोंग कर के एक शख्‍स को फंसा लिया और बुरी तरह से लूट लिया। मामला इंदौर का है। एक 25 साल की युवती ने 46 साल के आदमी को लूट लिया। वो भी डेटिंग ऐप के जरिये। इंदौर पुलिस ने इस मामले में 1 युवती और 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।

कैसे हुआ पूरा खेल : दरअसल, फरियादी (46) व्यक्ति डेटिंग ऐप के जरिए एक युवती के संपर्क में आया। दोनों में बातचीत होने लगी, वो शख्‍स से प्‍यारभरी बातें करती और रिझाती थी। जब शख्‍स पूरी तरह से उसके प्‍यार के झांसे में आ गया तो दोनों के बीच मिलने की बात हुई। युवती ने कुछ वक्‍त मांगकर फरियादी को मिलने के लिए बुलाया। जब वह मिलने पहुंचा, तो वहां युवती के साथ उसके दो साथी पहले से मौजूद थे। जैसे ही वो उसके पास पहुंचा बदमाशों ने व्यक्ति को घेर लिया, उसका पर्स, मोबाइल और स्कूटी लूट ली और फरार हो गए।

ऐसे धरा पुलिस ने आरोपियों को : घटना के अगले दिन फरियादी व्यक्ति ने एरोड्रम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और 25 साल की युवती के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पहले भी कई अपराध कर चुके हैं। इसके  बाद पुलिस ने लूटी गई स्कूटी और मोबाइल बरामद कर लिया है।

इंदौर में अब डेटिंग ऐप से ठगी : बता दें कि इंदौर में डिजिटल अरेस्‍ट के मामले लगातार बढते जा रहे हैं। इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस बारे में DCP विनोद मीणा ने बताया कि ऑनलाइन ठगी और डेटिंग ऐप पर धोखाधड़ी के मामलों को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अनजान लोगों से ऑनलाइन दोस्ती करते समय सतर्क रहें और मिलने से पहले पूरी जानकारी लें।

इंदौर पुलिस लगातार कर रही सतर्क : इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए जागरुकता अभियान चला रही है। कई तरह के अभियान चलाकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि हम स्‍कूलों में, कॉलेजों में और अलग अलग स्‍थानों पर जागरुकता कार्यक्रम चला रहे हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख