biodatamaker
✕

Indore Crime News: ताश खेलने से रोकना पड़ा महंगा, आरोपियों ने कर दी हत्या

Updated: बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (12:59 IST)
इंदौर। इंदौर शहर में हत्याकांड की घटना आम बात हो चुकी है। बीती रात द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के बुद्ध नगर में सामने 4 बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से बंटी के सामने ही उसके भाई मनोज को मौत के घाट उतार दिया था। फिलहाल पुलिस ने 24 घंटे के पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ताश खेलने से रोकने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।
 
गत देर रात द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में कुछ बदमाशों द्वारा घर में घुसकर मनोज ठाकुर को मौत के घाट उतार दिया गया था। पूरे मामले में पुलिस ने काफी बारीकी से जांच की और 12 घंटे में ही नामजद आरोपी बल्लू चौहान और उसके 3 साथी मनीष, कुणाल और संजू उर्फ संदीप हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
 
पुलिस के अनुसार यह हत्याकांड ताश खेलने को लेकर हुआ। बंटी ठाकुर ने उन्हें ताश खेलने से मना किया। तो सबक सिखाने के उद्देश्य से देर रात बल्लू चौहान के 3 साथी मनीष, कुणाल और संजू उर्फ संदीप ने योजनाबद्ध तरीके से मृतक के घर पहुंचकर विवाद करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया जिसके कारण बंटी ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं उसके भाई मनोज की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा सभी से पुलिस हथियार बरामद करने और अन्य पूछताछ में जुटी हुई है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख