ramcharitmanas

Indore: भुगतान नहीं होने से परेशान निगम ठेकेदार ने एसिड पीकर दी जान, परिषद में मचा हंगामा

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2023 (18:07 IST)
IMC Indore : इंदौर में करीब 14 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं होने से परेशान 65 वर्षीय एक नगर निगम ठेकेदार (contractor) के कथित तौर पर एसिड पीकर आत्महत्या (suicide) करने का मामला सामने आया है। उसकी कथित खुदकुशी को लेकर प्रतिपक्ष के पार्षदों ने निगम परिषद के सम्मेलन में मंगलवार को हंगामा किया।
 
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामसनेही मिश्रा ने बताया कि नगर निगम ठेकेदार अमरजीत सिंह भाटिया उर्फ पप्पू (65) की 3 दिसंबर को मौत हो गई थी और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज करने वाले चिकित्सकों का कहना है कि एसिड पीने से उनकी जान गई।
 
मिश्रा के मुताबिक भाटिया के परिजनों का कहना है कि वे नगर निगम की ओर से भुगतान नहीं किए जाने से परेशान चल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाटिया की आत्महत्या की वास्तविक वजह पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है। इस बीच नगर निगम परिषद के सम्मेलन में भाटिया को श्रद्धांजलि दी गई।
 
इस दौरान प्रतिपक्ष के नेता चिंटू चौकसे और अन्य विपक्षी पार्षदों ने भाटिया की कथित आत्महत्या को लेकर हंगामा किया। चौकसे ने कहा कि नगर निगम अपनी खराब माली हालत के कारण ठेकेदारों को लंबे समय से भुगतान नहीं कर पा रहा है और अगर यही आलम रहा तो आने वाले दिनों में अन्य परेशान ठेकेदारों को भी खुदकुशी करनी पड़ सकती है।
 
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निगम परिषद सम्मेलन से इतर एक बयान में इस बात को खारिज किया कि नगर निगम की ओर से भाटिया को उनके बकाया भुगतान के लिए परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि नगर निगम अप्रैल से नवंबर तक भाटिया को करीब 22 करोड़ रुपए का भुगतान कर चुका है और उनकी फर्म को लगभग 14 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाना बाकी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

उत्तराखंड में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया इस्तीफा

सऊदी अरब को बड़ा झटका: ड्रोन हमले के बाद दुनिया की सबसे बड़ी तेल पाइपलाइन बंद, लाल सागर में हूतियों का कब्जा

बिहार का सत्तू, ओडिशा की कॉफी और बहुत कुछ: ब्रिक्स मेहमानों को दिए जा रहे 'गुडी बैग' में क्या-क्या है खास?

दिल्ली में ब्रिक्स महाकुंभ: जानिए 2 दिवसीय समिट का पल-पल का शेड्यूल

अगला लेख