biodatamaker

इंदौर में नगर निगम के उपचुनाव स्थगित, आयोग पहुंचा वोटर लिस्ट विवाद, मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप

Updated: सोमवार, 7 सितम्बर 2026 (17:19 IST)
इंदौर नगर निगम में उपचुनाव को लेकर एक नया विवाद सामने आया है, जिसके बाद ये चुनाव फिलहाल स्‍थगित कर दिए गए हैं। दरअसल, मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत के बाद यह विवाद सामने आया है, जिसके बाद यह विवाद आयोग तक पहुंच गया है।

दरअसल, इंदौर में नगर निगम के वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत और प्रशासन-पुलिस की रिपोर्ट के बाद यह फैसला लिया है। आयोग के मुताबिक मौजूदा मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराने पर कानून-व्यवस्था पर असर होने की पूरी आशंका है।

नई तारीख तय की जाएगी : अब दोनों वार्डों की मतदाता सूची की जांच और मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उपचुनाव की नई तारीख तय की जाएगी। मतदाता सूची को लेकर शिकायत मिलने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने इंदौर जोन-1 के डीसीपी से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में तय चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान कराने पर कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई।

इसके बाद आयोग ने दोनों वार्डों की मतदाता सूची की जांच कराने का फैसला लिया और फिलहाल चुनाव स्थगित कर दिए। वार्ड 58 और 60 की मतदाता सूची का दोबारा सत्यापन कराया जाएगा। टीम मौके पर जाकर मतदाताओं के नाम और सूची में दर्ज जानकारी की जांच करेगी।

पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी को प्रेक्षक नियुक्त किया जाएगा। मतदाता सूची की जांच और जरूरी सुधार के बाद दोनों वार्डों के उपचुनाव की नई तारीख तय होगी। वार्ड 60 का उपचुनाव पहले ही हाईकोर्ट के आदेश के चलते रुक चुका था। अब वार्ड 58 का चुनाव भी स्थगित होने से दोनों वार्डों की चुनाव प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

अगला लेख