suvichar
✕

उज्‍जैन के खड़े हनुमान जी के मंदिर में हाजिरी देने पहुंचने लगी वानर सेना, क्‍यों देशभर में बज उठा बजरंगबली का डंका

Updated: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 (18:31 IST)
खड़े हनुमान मंदिर को लेकर एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर चमत्कार का दावा वायरल है, वहीं टेंट में विराजमान प्रतिमा और मंदिर के पास पहुंचे लंगूरों के झुंड ने श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ा दी है। हालांकि प्रशासन ने इसे अफवाह ही बताया है। उज्जैन में सती गेट स्थित खड़े हनुमानजी का मंदिर इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मार्ग चौड़ीकरण की कार्रवाई के बीच टेंट में विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा और यहां अचानक पहुंचे लंगूरों के झुंड ने श्रद्धालुओं की आस्था और कौतूहल को और बढ़ा दिया है।

यह है पूरा मामला : सती गेट क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण अभियान के तहत मंदिर के ऊपरी ढांचे को हटाया गया है। इसके बाद हनुमान जी की प्रतिमा टेंट में विराजमान है। पिछले चार दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दावा तेजी से प्रसारित हो रहा है कि प्रशासन की कोशिशों के बावजूद प्रतिमा अपने स्थान से नहीं हिली और वहीं खड़ी रही। इस दावे के वायरल होने के बाद देशभर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन और कथित चमत्कार को देखने के लिए उज्जैन पहुंचने लगे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को मौके पर बैरिकेडिंग करनी पड़ी है।

लंगूरों के आने से बढ़ा कौतूहल : इसी बीच गुरुवार को मंदिर परिसर के पास अचानक 12 से अधिक लंगूरों का झुंड पहुंच गया और करीब एक घंटे तक मने की इमारतों पर बैठकर मंदिर की ओर देखता रहा। इसे देखकर श्रद्धालुओं ने इसे बजरंगबली की महिमा से जोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद मौके पर कौतूहल के साथ जयकारों का माहौल भी देखने को मिला।जहां श्रद्धालु सोशल मीडिया पर वायरल दावों को आस्था और चमत्कार से जोड़कर देख रहे हैं, वहीं स्थानीय प्रशासन ने इन दावों को खारिज किया है। प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा को हटाने या स्थानांतरित करने का ऐसा कोई प्रयास नहीं किया गया था, जिससे उसके नहीं हटने की बात कही जा सके। प्रतिमा के न हटने से जुड़े दावे सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाह हैं।

लंगूरों के अचानक पहुंचने को लेकर भी प्रशासन ने कहा कि यह सामान्य प्राकृतिक घटना हो सकती है और इसका किसी अलौकिक दावे से कोई संबंध नहीं है। फिलहाल प्रशासन की सफाई और श्रद्धालुओं की आस्था के बीच सती गेट स्थित खड़े हनुमान मंदिर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और श्रद्धालु लगातार मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

EPFO Minimum Pension Hike: कितनी बढ़ेगी पीएफ की पेंशन, अगले महीने हो जाएगा फैसला, जानिए श्रम संगठनों की कितनी है मांग

हफ्ते भर लाल निशान में रहा शेयर बाजार: सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, अब जियो IPO की लिस्टिंग पर निवेशकों की नजरें

हाईकोर्ट से झटके के बाद भी नेहा बोरा अड़ीं, पीस बॉन्ड पर नहीं करेंगी साइन, बताई बड़ी वजह

गुजरात प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल: 14 IAS अधिकारियों के तबादले

अगला लेख