ganesh chaturthi

मंत्री विजय शाह के समर्थन में आईं विधायक उषा ठाकुर, बोलीं- कई बार जुबान फिसल जाने से भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं

Updated: शनिवार, 17 मई 2025 (17:23 IST)
Minister Vijay Shah News : भारतीय जनता पार्टी की विधायक उषा ठाकुर ने शनिवार को कहा कि कोई भी नेता अनर्गल बयानबाजी नहीं करना चाहता, लेकिन कई बार जुबान फिसल जाने के कारण भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं। ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी मीडिया से साझा करने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से पैदा हुए विवाद को लेकर ठाकुर ने यह बात कही। इस बयान पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के स्वत: संज्ञान लेने के बाद मंत्री के खिलाफ मानपुर पुलिस थाने में गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है।
 
इंदौर जिले के रायकुण्डा गांव में शाह ने 12 मई को हलमा (सामूहिक श्रमदान और सामुदायिक सहभागिता की जनजातीय परम्परा) के एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जब विवादास्पद बयान दिया, तो मंच पर बैठे लोगों में क्षेत्रीय विधायक ठाकुर भी शामिल थीं।
ALSO READ: कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान देने वाले मंत्री विजय शाह को अभयदान मिलने की इनसाइड स्टोरी
इस बयान पर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के स्वत: संज्ञान लेने के बाद मंत्री के खिलाफ मानपुर पुलिस थाने में गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। शाह के विवादास्पद बयान पर भाजपा विधायक ठाकुर ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,आप सभी भलीभांति जानते हैं कि किसी भी व्यक्ति की मंशा इस प्रकार की हो ही नहीं सकती कि वह ऐसी अनर्गल बयानबाजी करे। कई बार जुबान फिसल जाने के कारण ऐसी भ्रांतियां पैदा हो जाती हैं, तो हमें इस पर गंभीरता से विचार करते हुए इन विषयों को समझना होगा।
 
यह पूछे जाने पर कि विवादास्पद बयान के पीछे शाह की क्या मंशा थी, भाजपा विधायक ने जवाब दिया,मैंने आपसे पहले ही निवेदन किया है कि पहले आप (बयान के) पूरे परिप्रेक्ष्य को देखें, फिर हम इस पर बात करें तो बेहतर होगा। शाह के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस की तेज होती मांग पर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस अपना काम कर रही है और भाजपा संगठन अपना काम करेगा।
ALSO READ: क्या विजय शाह का होगा मंत्री पद से इस्तीफा, CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान
प्रदेश के भाजपा नेताओं को वक्तृत्व के प्रशिक्षण की योजना की खबरों पर उन्होंने कहा,यह अच्छी बात है। अच्छा वक्ता बनने के लिए प्रशिक्षण निश्चित रूप से और निरंतर होने चाहिए। मैं तो कहती हूं कि ऐसे प्रशिक्षण प्रतिवर्ष और विषयवार भी होने चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

दिशा सालियान को न जानता था न कभी मिला, CBI FIR के बाद आदित्य ठाकरे का विरोधियों पर बड़ा हमला

UPI Payment पर नया चार्ज, किन लोगों को देना होगा MDR और किसके लिए रहेगा फ्री? सरकार ने दी पूरी जानकारी

इंदौर में अमृत ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 17 ठिकानों पर छापे मारे, रिकॉर्ड खंगाल रही टीमें

अगला लेख