dharma sangrah
✕

मिसिंग श्रद्धा तिवारी के पिता ने उसे खोजने के लिए लिया टोटके का सहारा, सोनम के पिता ने भी किया था ये काम

Updated: गुरुवार, 28 अगस्त 2025 (14:54 IST)
इंदौर में BBA फाइनल ईयर की 21 साल की छात्रा श्रद्धा तिवारी 5 दिनों से लापता है। श्रद्धा लगभग 2 बजे अपने घर से निकली थी और इंदौर के लोटस चौराहे के पास से अचानक गायब हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि श्रद्धा अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई है, जिससे उसके बारे में कोई संपर्क या सुराग नहीं मिल पा रहा है।
ALSO READ: पहले अर्चना तिवारी, फिर निकिता लोधी, अब श्रद्धा तिवारी, आखिर कहां गायब हो रहीं प्रदेश की बेटियां, सबसे ज्‍यादा इंदौर में
अब इंदौर में स्‍थित उसके घर पर उसके परिजनों की उसकी उल्‍टी तस्‍वीर लटकाई है। यह टोटका परिजनों ने इसलिए किया है कि वो वापस लौट आए। बता दें कि राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस के दौरान सोनम के पिता ने भी एक ज्‍योतिष के कहने पर बेटी की तस्‍वीर को उल्‍टा कर के टांगा था। अब यह टोटका श्रद्धा के परिजनों ने किया है।

श्रद्धा के पिता ने किया ये काम : मध्य प्रदेश में एक के बाद एक युवतियों के मिसिंग होने के मामले सामने आ रहे हैं। परेशान परिजन बेटियों को खोजने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इंदौर में बीते पांच दिन से मिसिंग श्रद्धा तिवारी के पिता ने उसे खोजने के लिए अब 'टोटके' का सहारा लिया है। उन्होंने घर के दरवाजे पर बेटी की 'तस्वीर को उल्टा' लटकाया है। बता दें कि सोनम रघुवंशी के पिता ने भी यह टोटका किया था। श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने अपनी बेटी की सुरक्षित घर वापसी के लिए अब टोटके का सहारा लिया है। उन्होंने ठीक सोनम रघुवंशी के परिजन की तरह अपने घर के मुख्य दरवाजे के बाएं तरफ बेटी श्रद्धा की तस्वीर को उल्टा लटकाया है। अनिल तिवारी का कहना है कि वे इन सब पर विश्वास नहीं करते, लेकिन बुजुर्गों ने कहा तो उन्होंने ऐसा कर लिया है।

51 हजार का ईनाम भी रखा : मिसिंग श्रद्धा तिवारी के पिता अनिल तिवारी और परिजन को बेटी की चिंता खाए जा रही है। पिता किसी भी शर्त पर बेटी की सुरक्षित घर वापसी चाहते हैं। उन्होंने मीडिया के सामने घोषणा करते हुए कहा है कि उनकी बेटी का पता बताने वाले को उनकी बेटी मिल जाने पर 51 हजार रुपए की राशि ईनाम के रूप में देंगे। बता दें कि श्रद्धा दोपहर में घर से निकली और लोटस चौराहे के पास अचानक गायब हो गई थी। वह अपन मोबाइल घर पर छोड़कर गई है।

CCTV में दिखी श्रद्धा, युवक ने दिया बैग: इधर पुलिस श्रद्धा तिवारी को तलाशने के लिए हर तरह के प्रयास कर रही है। 24 घंटे परिजन को लेकर हर संभावित प्वाइंट पर पहुंच रही है। इधर पुलिस को एक दुकान के सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा तिवारी एक लोकेशन पर दिखी है। इसमें उसे एक युवक बैग देते हुए नजर आ रहा है, जिसे लेकर श्रद्धा वहा से चली गई थी। युवक कौन है, बैग में क्या था? इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
रिपोर्ट : नवीन रांगियाल

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख