ramcharitmanas

मप्र में इस साल भाजपा सरकार का नर्मदा में 'अस्थि विसर्जन' : कांग्रेस

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (22:52 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा पर जनता को भरमाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दीपक बाबरिया ने आज दावा किया कि राज्य सरकार ने पिछले 15 साल में 12,000 वादे किए हैं, लेकिन इनमें से अधिकांश वादे अधूरे हैं।


बाबरिया ने इंदौर नगर निगम परिसर के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन में कहा, 'सूबे की भाजपा सरकार ने पिछले 15 साल के शासनकाल में रोजगार, पेयजल, आवास और अन्य विषयों को लेकर जनता से 12,000 वादे किए हैं। इनमें से 8,000 वादों का तो कोई अता-पता ही नहीं है। बाकी वादे केवल सरकारी फाइलों में रेंग रहे हैं।'

मध्यप्रदेश के प्रभारी कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'झूठ को सच बताने में भाजपा के नेताओं को विशेषज्ञता हासिल है लेकिन इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भाजपा सरकार का नर्मदा मैया में अस्थि विसर्जन हो जाएगा।'

बाबरिया ने इंदौर नगर निगम के अफसरों पर निरंकुश बर्ताव का आरोप मढ़ते हुए कहा, 'स्मार्ट सिटी परियोजना के नाम पर शहर की पुरानी बस्तियों को गैरकानूनी तौर पर उजाड़ दिया गया है, लेकिन घर से बेघर हुए कई लोगों को एक रुपए का भी मुआवजा नहीं दिया गया है।'

प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने स्थानीय निकाय के अफसरों की हिटलर से तुलना करते हुए कहा कि वे जनता के साथ दमनकारी बर्ताव कर रहे हैं। यादव ने कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अब हर 15 दिन में जगह-जगह बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

गुजरात में एनालॉग पनीर, बटर और चीज़ पर लगा बैन, स्वास्थ्य मंत्री प्रफुल्ल पानसेरिया ने किया बड़ा ऐलान

तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, फैसले को सुप्रीम कोर्ट में करेंगे चैलेंज

तहलका के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को दुष्कर्म मामले में 10 साल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

MYH का अदना सा फार्मासिस्ट कैसे बन बैठा करोड़पति, करोड़ों के प्लॉट, आलीशान बंगला, पूरे महकमे पर उठे सवाल

क्या ब्रह्मांड बिग बैंग से नहीं बना? नई स्टडी में सामने आई 'बिग बाउंस' थ्योरी

अगला लेख