sawan somwar

एमपी में अब शराब पीना महंगा, नई आबकारी पॉलिसी से जेब होगी ढीली, जानिए कितनी महंगी हो जाएगी शराब

Updated: शनिवार, 15 फ़रवरी 2025 (16:48 IST)
मध्‍यप्रदेश में अब शराब पीना महंगा हो जाएगा। यूं कहें कि शराब की बोतल खरीदने में आपकी जेब ढीली हो जाएगी। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार ने नई शराब नीति जारी की है। इसके तहत अब राज्य में शराब महंगी हो जाएगी। वहीं, एक अप्रैल से कई जगहों पर दुकानें भी बंद कर दी जाएंगी। इसके साथ ही एक अप्रैल से बार और क्‍लब में पीने का टाइम भी बदल जाएगा।

नई नीति के तहत मध्य प्रदेश में बिना POS मशीन के शराब नहीं मिलेगी। इसके साथ ही धार्मिक क्षेत्र में शराबबंदी (Liquor Ban in MP) के बाद दूसरी जगहों पर दुकान खोलने का फैसला किया गया है। बंद हो चुकी दुकानों से होने वाले घाटे से राजस्व की भरपाई के लिए शराब को महंगा किया जाएगा। मध्य प्रदेश के 19 पवित्र शहरों और एक ग्राम पंचायत में एक अप्रैल से शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। मध्य प्रदेश सरकार पहले ही इसका फैसला जारी कर चुकी है।

बार-क्लब में ये होना पीने का टाइम : दुकान पर शराब बिक्री का समय सुबह 9:30 बजे से रात 11:30 बजे तक रहेगा। रेस्टोरेंट, पर्यटन, होटल, रिसॉर्ट, बार और क्लब में सुबह दसे बजे से शराब की बिक्री शुरू होगी और रात साढ़े 11 बजे तक चालू रहेगी। वहीं, बार-रेस्टोरेंट और क्लब (Bar Club Liquor Consuming Timing) में 12 बजे तक शराब पी सकते हैं। लाइसेंस धारक बार-क्लब या रेस्टोरेंट अतिरिक्त शुल्क देकर शराब बेचने और पीने की समयावधि बढ़वा सकते हैं।

37 प्रतिशत बढ़ी दुकानें: मध्य प्रदेश में 20 वर्ष में 37 प्रतिशत शराब की दुकानें बढ़ चुकी हैं। रेस्टोरेंट और बार में भी जगह (स्पेस या टेबल-कुर्सी) बढ़ाने के लिए भी अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके साथ ही ई गारंटी के तहत बैंक खातों में साइबर ट्रेजरी में चालान जमा होगा।

इन स्थानों पर बंद होंगी शराब की दुकानें : उज्जैन नगर निगम, ओंकारेश्वेर नगर पंचायत, महेश्वर नगर पंचायत, मंडलेश्वर नगर पंचायत, ओरछा नगर पंचायत, मैहर नगर पालिका, चित्रकूट नगर पंचायत, दतिया नगर पालिका, पन्ना नगर पालिका, मंडला नगर पालिका, मुलताई नगर पालिका, मंदसौर नगर पालिका, अमरकंटक नगर पंचायत, सलकनपुर ग्राम पंचायत, बरमान कला ग्राम पंचायत, लिंगा ग्राम पंचायत, बरमान खुर्द ग्राम पंचायत, कुंडलपुर ग्राम पंचायत, बांदकपुर ग्राम पंचायत।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख