शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. lions club with Janak Palta
Written By

लॉयंस क्लब की सदस्यों ने जनक दीदी के घर देखी इको फ्रेंडली लाइफ स्टाइल

लॉयंस क्लब की सदस्यों ने जनक दीदी के घर देखी इको फ्रेंडली लाइफ स्टाइल - lions club with Janak Palta
लॉयंस क्लब की तृतीय मासिक सभा का आयोजन 
 
 
20 सितंबर 2018 को लायंस क्लब इंदौर द्वारा तीसरी मासिक सभा का आयोजन पद्मश्री जनक मगिलिगन पलटा के निवास स्थान जिम्मी मगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलेपमेंट, ग्राम सनावदिया में किया गया। इस सभा के आयोजन के साथ ही जोन चेयरपर्सन लॉयन जिज्ञासा पारिख की ऑफिशियल विजिट भी संपन्न हुई।
 
इस मौके पर पद्मश्री जनक पलटा जी ने सभी सदस्यों को प्रकृति द्वारा प्रदत्त ऊर्जा तथा स्त्रोतों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सौर ऊर्जा से संचालित सभी यंत्रों का प्रयोग भी करके दिखाया। 
 
पद्मश्री जनक मगिलिगन पलटा ने लॉयंस क्लब की सभी सदस्यों को संबोधि‍त करते हुए सादगीपूर्ण और संस्कारित जीवन जीने हेतु प्रेरित किया। सभी सदस्या जनक दीदी के प्रकृति प्रेम से काफी प्रभावित थीं और सभी ने पद्मश्री जनक पलटा को धन्यवाद दिया। 
 
सनावदिया में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता, क्लब की अध्यक्ष लॉयन नीरा श्रीवास्तव ने की और संचालन लॉयन अनुराधा मिश्रा द्वारा किया गया।