Daily Horoscope
✕

खजराना गणेशजी को सवा लाख मोदक का लगेगा भोग, प्रसाद का निर्माण प्रारंभ

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (12:18 IST)
Khajrana Ganeshji: खजराना गणेशजी को इस बार गणेश चतुर्थी के दिन सवा लाख मोदक (modak) का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। इसके लिए खजराना गणेश भक्त मंडल (Khajrana Ganesh Bhakta Mandal) की ओर से मोदक निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मंदिर के प्रबंधक घनश्याम शुक्ला और सहायक प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा ने बताया कि भक्त मंडल से जुड़े अरविंद बागड़ी और अनेक श्रद्धालु इन मोदक प्रसाद के निर्माण में अपना सहयोग दे रहे हैं।
 
मोदक का निर्माण प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी खेमजी महाराज और उनके 40 सहायकों द्वारा किया जा रहा है। मोदक का निर्माण रात-दिन चल रहा है। 18 सितंबर की रात को 12 बजे भगवान गणेशजी को मोदक का प्रसाद अर्पित किया जाएगा।
 
खेमजी महाराज के पुत्र कमलेश व्यास ने बताया कि इन सवा लाख मोदक प्रसाद के निर्माण में 750 किलो मैदा, 35 डिब्बे शुद्ध घी, करीब 550 किलो काजू, 400 किलो तिल्ली, 400 किलो गुड़, 250 किलो मूंगफली दाना और 80 किलो खोपरा बूरा का प्रयोग किया जा रहा है।
 
मोदक प्रसाद का वितरण गणेश चतुर्थी के दिन भक्तों में किया जाएगा। खजराना गणेश मंदिर भक्त मंडल के अरविंद बागड़ी ने बताया कि गणेशजी को 10 दिनों तक अलग-अलग किस्म के अनाज के लड्डुओं का भोग समर्पित किया जाएगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शेयर बाजार में फ्लेट टू पॉजिटिव, महंगाई और प्रॉफिट बुकिंग के बीच घिरे निवेशक; जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल?

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख