dipawali
✕

इदौर में 60 रुपए लीटर बिका पेट्रोल! शेख चिल्ली पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़

Updated: गुरुवार, 26 मई 2022 (20:15 IST)
इंदौर। 60 रुपए लीटर पेट्रोल, शायद यह सुनकर आपको विश्वास न हो, लेकिन शहर में एक पेट्रोल पंप पर ऐसा हुआ। यहां युवाओं को 60 रुपए लीटर में पेट्रोल दिया गया। दरअसल, ये कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन का एक हिस्सा था।
 
कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर शहर के एक पेट्रोल पंप पर सस्ता पेट्रोल बेचकर यह प्रदर्शन किया। यहां युवाओं को महज 60 रुपए प्रति लीटर की कीमत में पेट्रोल दिया गया। इस पंप को मुंगेरीलाल पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा संचालित शेख चिल्ली पेट्रोल पंप का नाम दिया गया था।
 
21 से 35 साल के उम्र के लोगों को ही यह पेट्रोल दिया गया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन करीब एक घंटे चला। दावा किया गया कि करीब 1000 युवाओं को सस्ता पेट्रोल दिया गया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल की वास्तविक कीमत 60 रुपए ही है, शेष टैक्स है। टैक्स के कारण वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी हुई है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

अगला लेख