sundarkand
✕

जिम्मी मगिलिगन सेंटर पर छात्रों ने देखी इको फ्रेंडली लाइफ स्टाइल

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (14:04 IST)
जिम्मी मगिगिलिगन सेंटर फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की निदेशिका जनक पलटा मगिलिगन ने क्रिश्चियन एमिनेंट कॉलेज इंदौर के छात्रों और शिक्षकों  को प्राकृतिक संसाधनों का सदुपयोग बताते हुए सेंटर पर आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षित किया। 
 
 सबसे पहले उनका स्वागत अपने हरे-भरे आवास पर 5 मनुष्यों, 4 जानवर, कई पेड़ों और पौधों के अपने एक सौहार्दपूर्ण सह-अस्तित्व परिवार ने किया। फिर उन्हें अपने ऑर्गेनिक खेत दिखाने ले गई जो उनके लिए साल भर का अनाज, दालें ,सब्जियां, मसाले, फल, जड़ी-बूटियों को उपजाता है। 
 
जैसे-जैसे वे साथ-साथ चल रहे थे, जनक दीदी ने दिखाया कि उनको साल भर हर रोज़ ताजा पुदीना उस पानी से मिलता है जो खाने से पहले हाथ धोने वाले पानी से उगता है। 

 फिर किचन गार्डन में सब फल, नींबू ,जामफल,सीताफल लेमनग्रास, तुलसी,मीठी नीम, किचन में से बर्तन धोने के बाद आ रहे पानी से तैयार होते हैं। 
 
खास बात यह है कि हाथ धोने, नहाने, बर्तन सफाई में कोई रसायन या बाज़ार के सामान नहीं होते। 

 
फिर उन्होंने रेन वॉटर हॉर्वेस्टिंग सिस्टम तालाब को देखा। छात्रों को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि बीज, पौधे, शहतूत की कलम बना कर दूसरों को दिए जाते हैं। बीज भी सेंटर पर ही संरक्षित व् विकसित किए गए। उन्होंने एक हाइब्रिड विंड एंड सोलर पावर स्टेशन देखा, जो आसपास के गांवों में मुफ्त बिजली की आपूर्ति करता है। 
 
जनक दीदी ने बताया कि सूर्य असीमित प्रकाश दे रहा है और जो घर में आई सूर्य की ऊर्जा नहीं ले पा रहा है वह समझदार नहीं है। 
 
उनके अनुसार सोलर कुकिंग उतनी ही सरल है जितना सूर्य को देखना। वर्ष के लगभग 300 दिनों के लिए भोजन सौर ऊर्जा से पकाया जाता है, शेष 65 दिनों पुराने समाचार पत्रों के साथ घर पर बने ब्रिकेट का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जाता है। 
 
एलपीजी का उपयोग बहुत कम ही किया जाता है। पिछले 8 वर्षों के दौरान उसने केवल 3 गैस सिलेंडरों का उपयोग किया है और चौथा चालू है। एयर कंडिशनिंग या वॉशिंग मशीन नहीं हैं। एलईडी और अन्य ऊर्जा कुशल रोशनी का उपयोग किया जाता है। यह प्लास्टिक फ्री और जीरो वेस्ट लाइफ स्टाइल है। जनक पलटा मगिलिगन ने आयोजनों में अपने खुद के स्टील के गिलास और एक रूमाल ले जाकर पानी बचाने का एक सरल उपाय भी बताया।  
 
 वे प्लास्टिक और डिस्पोजेबल और पेपर नैपकिन का उपयोग नहीं करती और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाती हैं। 
 
 

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख