शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. जीतू सोनी के अवैध निर्माणों को नगर निगम ने किया ध्वस्त
Written By
Last Modified: गुरुवार, 5 दिसंबर 2019 (11:19 IST)

जीतू सोनी के अवैध निर्माणों को नगर निगम ने किया ध्वस्त

Jeetu Soni | जीतू सोनी के अवैध निर्माणों को नगर निगम ने किया ध्वस्त
इंदौर। मानव तस्करी, अतिक्रमण, लूट व अन्य मामलों में आरोपित जीतू सोनी के अवैध निर्माणों को नगर निगम ने ध्वस्त कर दिया।

खबरों के अनुसार गीता भवन चौराहा स्थित होटल माय होम, कनाड़िया रोड स्थित सोनी के बंगले, साउथ तुकोगंज स्थित होटल बेस्ट वेस्टर्न प्लस ओ2 और न्यू पलासिया स्थित ओ2 कैफे के अवैध हिस्सों को नगर निगम द्वारा तोड़ा गया।
जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अफसरों ने चारों जगह मुआयना करने व दस्तावेज जुटाने के साथ ही कार्रवाई की रूपरेखा पहले से तैयार कर ली थी। गुरुवार सुबह यह कार्रवाई की गई।
ये भी पढ़ें
प्याज की कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, वित्तमंत्री ने कहा- मैं प्याज नहीं खाती