Hanuman Chalisa

Weather Update : इंदौर में मानसून मेहरबान, रातभर हुई बारिश, स्कूलों में अवकाश घोषित

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 4 सितम्बर 2025 (11:28 IST)
Indore Weather Update News : इंदौर में मानसून मेहरबान नजर आ रहा है। बुधवार शाम से सुबह तक लगातार बारिश हुई। पिछले 12 घंटों में शहर में करीब 4 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश को देखते हुए कई स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी है। भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जल जमाव हो गया है। बढ़ते जल स्तर के चलते सुबह 7 बजे यशवंत सागर का एक गेट और खोला गया। कुल 2 गेट खुले हुए हैं। शहर के सिरपुर तालाब में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। शहर में अगले 2-3 दिन तेज वर्षा का अनुमान जताया गया है।

खबरों के अनुसार, इंदौर में बुधवार शाम से सुबह तक लगातार बारिश हुई। पिछले 12 घंटों में शहर में करीब 4 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है। भारी बारिश को देखते हुए कई स्कूल प्रबंधन ने बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी है। लगातार हो रही बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। बढ़ते जल स्तर के चलते सुबह 7 बजे यशवंत सागर का एक गेट और खोला गया। कुल 2 गेट खुले हुए हैं।
ALSO READ: Weather Updates : उत्तर भारत में कहर बरसा रहा है मानसून, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में 10 की मौत, स्कूलों में छुट्टी, अंतिम संस्कार करना पड़े स्थगित
शहर के सिरपुर तालाब में भी पानी का स्तर बढ़ गया है। शहर में अगले 2-3 दिन तेज वर्षा का अनुमान जताया गया है। इस सीजन में अब तक 25 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। इंदौर में सीजन का औसत वर्षा कोटा 38 इंच माना जाता है। इस लिहाज से अभी लगभग 13 इंच बारिश की और आवश्यकता है। उम्मीद है कि औसत कोटा पूरा हो सकता है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, राजधानी के लिए भारी रहेंगे 48 घंटे
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले दो से तीन दिन तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 31 अगस्त तक इंदौर में 620.7 मिलीमीटर (24. 5 इंच) बारिश हुई है। बारिश के चलते शहर की यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह अस्त-व्यस्त रही। कई जगह वाहन बंद हो गए और लोगों को गाड़ियों को धक्का लगाकर निकालना पड़ा। इस बारिश ने एक बार फिर इंदौर की निचली बस्तियों और मुख्य सड़कों को जलमग्न कर दिया।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

PM आवास पर कांग्रेस का मार्च, राहुल-प्रियंका समेत नेताओं को हिरासत के बाद रिहा किया गया

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद एक्शन, प्रियंका भी हिरासत में, सोनिया गांधी थाने पहुंचीं

CJP Protest : दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बंगला साहिब बना सहारा, घायल प्रदर्शनकारियों और राहगीरों को मिली मदद

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून के रूप में होगा लागू

अगला लेख