Hanuman Chalisa
✕

टीचर ने छात्रा से की छेड़छाड़, लोगों ने पीटा, कोचिंग क्लास ने निकाला

Updated: गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (11:10 IST)
Indore news : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक निजी कोचिंग संस्थान से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत करने के आरोप में बुधवार को कुछ लोगों ने एक शिक्षक को सरेआम निर्वस्त्र करके पीटा और उसे इसी हालत में पुलिस थाने लेकर गए। कोचिंग संस्थान ने भी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त कर दिया।
 
तुकोगंज पुलिस थाने के प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि निजी कोचिंग संस्थान के शिक्षक के साथी शिक्षक ने नीट की तैयारी कर रही नाबालिग छात्रा को पढ़ाई के बहाने एक कैफे में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकत की। आरोपी ने इस मामले में छात्रा को धमकाया था। दोनों के खिलाफ छेड़खानी और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी के एक साथी शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को फोन करके धमकाया कि वह उसके साथ हुई अश्लील हरकत की आपबीती किसी भी व्यक्ति को न सुनाए, वरना उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिक्षक को सरेआम निर्वस्त्र कर पीटे जाने की घटना के संबंध में भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
 
इधर, कोचिंग क्लास के प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे मामलों में हमारी जीरो टालरेंस नीति है। आरोपी कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है। उन्होंने पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख