सम्बंधित जानकारी
- लोको पायलट ने समोसे के लिए रोकी ट्रेन, विभाग ने दावे को बताया बेबुनियाद, पीआरओ ने बताया क्या है वीडियो की सचाई
- अब बगलामुखी में करोड़ों की दान चोरी, निजी खातों में गया चढ़ावा, 3 सदस्यीय जांच समिति करेगी पड़ताल
- लोको पायलट ने समोसे के लिए रोकी ट्रेन, लोग बोले- अक्सर ऐसा होता है, रेल विभाग ने बैठाई जांच
- उज्जैन-इंदौर मार्ग पर बस की टक्कर से दो गायों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस को फूंका
- पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद
नीट पेपर लीक से लेकर कई मांगों के लिए 8 दिन से धरने पर इंदौर के छात्र, आम लोग आंदोलन में कर रहे सहयोग
इंदौर में छात्रों द्वारा शुरू किया गया आंदोलन आज बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। बता दें कि इंदौर के टंट्याभील चौराहे पर अपनी कई मांगों को लेकर छात्र धरना दे रहे हैं। बता दें कि यह आंदोलन पूरी तरह आमजन के सहयोग से संचालित हो रहा है। धरना स्थल पर लगे टेंट, गद्दे, भोजन और पेयजल की व्यवस्था समाज के लोगों और छात्रों के सहयोग से की जा रही है।
आंदोलन में आम लोग कर रहे मदद : छात्रों का कहना है कि करीब एक हफ्ते पहले धरना शुरू किया गया था। तब उनके पास टेंट या अन्य कोई सुविधा नहीं थी। वे टंट्याभील की प्रतिमा के पास खुले में बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे। बारिश के दौरान खुद को बचाने के लिए उन्हें बैठने वाली गद्दियों को ही ओढ़ना पड़ा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई सामाजिक संगठन और आम लोग मदद के लिए आगे आए, जिसके बाद टेंट, गद्दे और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गईं।
इन मांगों को लेकर आंदोलन : छात्र नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, सभी रिक्त और बैकलॉग पदों पर जल्द भर्ती सहित 23 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।