Hanuman Chalisa

इंदौर की बंदरिया टिया ने कहावत को साबित किया गलत, हुई अदरक की चाय की दीवानी

मंगलवार, 13 जुलाई 2021 (21:23 IST)
इंदौर (मध्यप्रदेश)। 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद?', यह कहावत आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन इंदौर के कमला नेहरू चिड़ियाघर में खुले में घूमने वाली 6 महीने की बंदरिया इसे गलत साबित कर रही है। चिड़ियाघर प्रबंधन के मुताबिक लंगूर प्रजाति की यह नन्ही बंदरिया अदरक वाली चाय की शौकीन है और अपनी इस खासियत के चलते दर्शकों का ध्यान खींच रही है।

ALSO READ: पीवी सिंधु से बोले प्रधानमंत्री मोदी, ओलिंपिक में मेडल जीतकर लौटिए, जानिए किस एथलीट की सचिन से की तुलना
 
चिड़ियाघर के प्रभारी उत्तम यादव ने मंगलवार को बताया कि इस बंदरिया को हमने 'टिया' नाम दिया है। वह अदरक की चाय की शौकीन है और चिड़ियाघर में दर्शकों के लिए बनाए गए फूड जोन में इसकी रोज चुस्कियां लेती है। उन्होंने बताया कि दर्शक, खासकर छोटे बच्चे नन्ही बंदरिया को चाय पीते देख खूब खुश होते हैं।

ALSO READ: भारत की पहली Corona मरीज के फिर पॉजिटिव होने पर क्या बोले अधिकारी
 
यादव ने बताया कि इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर देपालपुर क्षेत्र में बंदरिया की मां की करीब 6 महीने पहले बिजली के तार से करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उस समय टिया (बंदरिया) की उम्र महज 2-3 दिन रही होगी। उसकी मां की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसे वन विभाग को सौंप दिया था। वन विभाग ने उसे बेहतर देखभाल के लिए चिड़ियाघर भेज दिया। यादव ने बताया कि नन्ही बंदरिया को चिड़ियाघर के अन्य जानवरों की तरह पिंजरे में कैद नहीं किया गया है और वह पूरे चिड़ियाघर में खुले में घूमती रहती है। उन्होंने कहा कि 'टिया' अब हमारे चिड़ियाघर के कुनबे की सदस्य बन चुकी है और मेरा दफ्तर उसका सबसे पसंदीदा ठिकाना है।(भाषा)

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख