गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore ready to celebrate traditional festival of colours Rangpanchami; Three Gers and one Faag Yatra to be
Written By
Last Updated : मंगलवार, 22 मार्च 2022 (14:41 IST)

इंदौर में 2 साल बाद रंगपंचमी पर निकली ऐतिहासिक गेर, उमड़ा जनसैलाब

Rangpanchami
इंदौर। 2 साल बाद आखिरकार इंदौर (Indore) फिर रंगपंचमी पर ऐतिहासिक नजारा दिखाई दिया। कोरोना के बाद आज रंगपंचमी (Rangpanchami) मनाई जा रही है। ऐतिहासिक गेर का आयोजन होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड 5 लाख से ज्यादा लोग गेर में शामिल होंगे। ऐतिहासिक गेर में करीब 5 लाख लोग शामिल हुए।

इंदौरवासियों के उमंग को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन कैमरों से पूरी गेर पर नजर रखी जाएगी। मालवा में होली (Holi) से ज्यादा रंगपंचमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। आसमान से उड़ते रंग के साथ जमीन पर लोगों के मन में उमंग दिखाई दे रही है।

युवाओं का कहना था कि हम इंदौर की रंगपंचमी बहुत धूमधाम से मनाते हैं और आज भी हम विभिन्न गली-मोहल्लों में इकट्ठा होकर युवा आपस में एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। 75 साल से चल रहे इस समारोह का आयोजन को इस बार यूनेस्को (UNESCO) में शामिल करवाने का प्रयास है। आयोजकों का कहना है कि कोरोनावायरस के कारण 2 साल बाद रंग पंचमी महोत्सव मनाया जा रहा है।