shradh paksha
✕

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 (21:38 IST)
शहर में बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच अधूरे पड़े RE-2 रोड (रिंग रोड ईस्ट-2) का निर्माण पूरा कराने के लिए प्रशासन और नगर निगम ने एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह से भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सड़क निर्माण में बाधक मकानों को हटाया गया। कार्रवाई के तहत शेष 130 मकानों को हटाने की हुई। 
 
मौके पर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर और एसडीएम घनश्याम धनगर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। 
 
पिछली कार्रवाई के दौरान पथराव की घटना सामने आने के बाद इस बार प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम बाधक निर्माण हटाने में जुटी है ताकि सड़क निर्माण के लिए आवश्यक जगह खाली कराई जा सके और कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।
 
 
 
RE-2 रोड इंदौर में सड़क संपर्क और यातायात व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना है। बंगाली चौराहा से पीपल्याहाना के बीच सड़क का कुछ हिस्सा अधूरा होने के कारण निर्माण पूरा करने के लिए बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
 
 प्रशासन और नगर निगम की टीमें पहले भी इस मार्ग पर बाधक निर्माण हटाने के लिए कार्रवाई कर चुकी हैं। अब शेष हिस्से को सड़क निर्माण के लिए खाली कराने पर ध्यान दिया जा रहा है। बिचौली कांकड़, शिव नगर और शिव दर्शन नगर क्षेत्रों में रहने वाले कई परिवारों के व्यवस्थापन की प्रक्रिया पहले ही पूरी की जा चुकी है। सड़क निर्माण में बाधा बन रहे शेष मकानों को हटाने के बाद परियोजना के अधूरे हिस्से पर आगे काम करने का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

अगला लेख