sundarkand
✕

इंदौर पुलिस ने बदमाशों से कहा संभालो ट्राफ़िक व्यवस्था, दिलाई अपराध न करने की शपथ

Updated: शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (12:05 IST)
इंदौर। इंदौर पुलिस ने गुंडे-बदमाशों के विरुद्ध मोर्चा खोला है। इस कार्रवाई हेतु पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक (शहर इंदौर) मनीष कपूरिया ने इंदौर पुलिस को निर्देशित किया है। इसी निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पूर्व) आशुतोष बागरी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) (जोन-1) जयवीर सिंह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक संयोगितागंज सुपुर्ती तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी पलासिया को निर्देशित किया गया था।

ALSO READ: भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू, ADG रैंक का होगा पुलिस आयुक्त, भोपाल में 38 और इंदौर में 36 थाने होंगे शामिल

 
थाना पलासिया क्षेत्र के बदमाशों, जो आदतन चाकूबाजी की घटनाओं में लिप्त रहे हैं, को थाने बुलाकर सभी के फिंगर प्रिंट लेकर डोजियर भरे गए। सभी को नशा छोड़ने की शपथ दिलाकरसमाज से जोड़ने तथा समाजसेवा करने हेतु प्रेरित किया गया।

ALSO READ: सड़क पर फिल्मी अंदाज में ढूंढ रहा था दुल्हनिया, कानपुर पुलिस ने भेजा 9000 का चालान, देखें VIDEO
 
इन बदमाशों को गिटार तिराहा ले जाकर ट्रैफिक के नियमों की जानकारी थाना प्रभारी संजय सिंह बैस ने दी। इसे पश्चात सभी बदमाशों ने गिटार चौराहे पर पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था को भी संभाला। इसी प्रकार इंदौर शहर के विभिन्न स्थानों पर क्षेत्र के बदमाशों को थाने पर बुलाकर उन्हें अपराध न करने की समझाइश देते हुए डोजियर आदि भरवाए गए। यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख