1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore Police Commissioner Makrand Deuskar made IG of BSF

Indore पुलिस कमिश्‍नर मकरंद देऊस्‍कर BSF के आईजी बनाए गए

Makrand Deuskar
इंदौर के पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर को बीएसएफ (BSF) में आईजी के पद पर प्रतिनियुक्ति मिली है। इस पद के लिए उन्हें 5 साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा केंद्र सरकार ने मंगलवार को की। देऊस्‍कर ने इस संबंध में सरकार को आवेदन दिया था।
Makrand Deuskar,

अब BSF आईजी का पद खाली होने के बाद देऊस्‍कर को मौका मिला है। नई नियुक्ति के बाद अब इंदौर के लिए एक नया पुलिस कमिश्नर नामित किया जाएगा। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। मकरंद देउस्कर 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इंदौर से पहले वे भोपाल में पुलिस कमिश्नर थे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्णिया में, राहुल ने साधा मोदी सरकार पर निशाना