dharma sangrah

Indore : इंदौर में चल रहा जादू-टोना! आयुक्त की कार के आगे फेंका कटा नींबू, अधिकारी का तबादला, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

Updated: बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (21:41 IST)
Indore in hindi : इंदौर नगर निगम की आयुक्त हर्षिका सिंह की कार की आगे कथित तौर पर कटा नींबू फेंकने की घटना सामने आने के बाद इस निकाय के एक अधिकारी का बुधवार को तबादला कर दिया गया। इस अफसर के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कटा नींबू फेंकने की घटना टोने-टोटके से जुड़ी हो सकती है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सिटी मिशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत निखिल कुल्मी पर आरोप है कि उन्होंने सोमवार को गीता भवन क्षेत्र में सरकारी कार्यालय के परिसर में निगम आयुक्त हर्षिका सिंह की कार के आगे कटा नींबू फेंका। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
 
उन्होंने बताया कि निगम के एक सुरक्षाकर्मी और पांच कार चालकों की ओर से संयोगितागंज पुलिस थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए कुल्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गुजारिश की गई है।
 
अधिकारियों ने बताया कि निगम आयुक्त ने कुल्मी का तबादला इस निकाय के नियंत्रण कक्ष में कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक तबादला आदेश में आयुक्त ने नियंत्रण कक्ष के प्रभारी को यह निर्देश भी दिया है कि वे कुल्मी के काम पर ‘नियमित निगरानी’ रखे।
 
कुल्मी, राज्य में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले तक महापौर पुष्यमित्र भार्गव के ‘ओएसडी’ के रूप में काम कर रहे थे। भार्गव ने कहा कि ‘मुझे कुल्मी के खिलाफ शिकायत की जानकारी मिली है। संबंधित घटनाक्रम पहली नजर में निंदनीय है। इसके तमाम तथ्यों की जांच करके नियमानुसार कदम उठाए जाने चाहिए।’ एजेंसियां  Edited by:  Sudhir Sharma

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

भोपाल में आवासीय इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी पर सीलिंग की कार्रवाई, 10 नंबर व्यापारी संघ ने जताया विरोध, निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल

1 सितंबर से बदल जाएंगे आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े ये नियम, LPG से लेकर विदेश यात्रा तक जानें क्या बदलेगा

अघोरी ने शमशान से जलते शव का मांस निकालकर खाया, कहा- ‘यह बहुत टेस्टी है’, वीडियो शेयर किया, उज्‍जैन का संत समाज भड़का

तमिलनाडु में छिड़ी रार! TVK के दावों पर भड़की कांग्रेस, कहा- राहुल गांधी ही होंगे PM फेस

पश्चिमी यूपी में ‘पीडीए’ की नई बिसात, जाट बनाम जाटव-गुर्जर की सियासी गोलबंदी

अगला लेख