sawan somwar

इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन की विमन लीडरशिप कॉन्क्लेव कल 13 अक्टूबर को

मंदिरा बेदी और दिव्या दत्ता के साथ देश की जानी-मानी महिला वक्ता करेंगीं शिरकत

Updated: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (12:18 IST)
इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन की विमन लीडरशिप कॉन्क्लेव कल 13 अक्टूबर को बीसीसी में होने जा रही है। इस इवेंट की खास बात यह है कि इसमें देश भर की जानी-मानी महिला वक्ता शामिल होंगी।  विभिन्न क्षेत्रों से संबंध रखने वाली ये महिलाएं अपने क्षेत्र में सफलता के कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं। फिल्मी दुनिया से मंदिरा बेदी और दिव्या दत्ता मुख्य रूप से इस कॉन्क्लेव में आमंत्रित हैं। साथ ही NDTV की मैनेजिंग एडिटर निधि कुलपति, स्पोकन वर्ड आर्टिस्ट नायाब मिधा, स्टेण्ड अप कॉमिक हरप्रिया बैंस, न्यूरो कोच सलोनी सूरी, आर आर ग्लोबल की डायरेक्टर & ब्राण्ड कम्युनिकेशन हेड कीर्ति काबरा, ए यू स्माल फाइनेंस बैंक की बोर्ड डायरेक्टर मालिनी थडानी, परसिस्टेंट सिस्टम्स की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अवनी दावड़ा, मेराथॉनर महाश्वेता घोष,  मिरार की  सी ई ओ मेघना सराओगी, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल शालिनी नाम्बिआर  और इंडियन एयर फ़ोर्स की रिटायर्ड पायलेट स्क्वाड्रन लीडर परिधि सिंह कार्तिक शामिल होंगी। पूरे दिन चलने वाले इस इवेंट में ये सभी हस्तियाँ अपने सेशंस में ऑडियंस को संबोधित करेंगी। इस पूरे आयोजन की खास बात यह है कि यह महिलाओं के द्वारा ही आयोजित किया जा रहा है जिसमें सभी वक्ता महिलाएँ हैं। साथ ही उपस्थित ऑडियंस भी महिलाएं ही होंगी।
Indore Management Association

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

CM का सख्त आदेश, 'तारीख पर तारीख' अब नहीं चलेगी, 5 साल पुराने राजस्व मामलों का होगा प्राथमिकता से निस्तारण

धामी सरकार की सख्ती, भड़काऊ बयान मामले में मौलाना मुफ्ती मुजीब गिरफ्तार, CM धामी बोले- उत्तराखंड में नफरत की कोई जगह नहीं

किसानों के लिए बड़ी राहत, गुजरात सरकार ने बढ़ाई कृषि उपकरण खरीद की समय सीमा, अब 15 दिन का और मौका

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

Nepal flood : नेपाल में तबाही का तांडव, 675 मौतें, 2400 लापता, फिर मंडरा रहा नए जलप्रलय का खतरा

अगला लेख