Hanuman Chalisa
✕

राजा सोनम हादसे के बाद इंदौर ले रहा सबक, अब सभी पर्यटन स्थलों पर CCTV, ऐसे रहेगी क्राइम पर नजर

Updated: मंगलवार, 3 जून 2025 (14:55 IST)
इंदौर से मेघालय हनीमून पर गए राजा और सोनम रघुवंशी के साथ हुए हादसे से अब इंदौर प्रशासन सबक लेने जा रहा है। अब इंदौर और इसके आसपास के इलाकों में स्‍थित पर्यटन स्‍थलों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए प्रशासन कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है।
ALSO READ: खराब कॉफी पर विवाद, राजा की मौत और लापता सोनम, गहराता जा रहा शिलॉन्‍ग में गायब हुए इंदौरी कपल का रहस्‍य
बता दें कि इंदौर के नवविवाहित कपल राजा और सोनम रघुवंशी मेघालय में हनीमून मनाने गए और हादसे का शिकार हो गए। राजा का शव मिल गया है और सोनम की तलाश जारी है। राजा की मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है और न ही यह पता चल सका है कि सोनम कहां है।

अलर्ट मोड में इंदौर प्रशासन : इस हादसे के बाद इंदौर प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। प्रशासन ने सभी पर्यटक स्थलों पर कैमरे लगाने के निर्देश जारी किए हैं। हर जगह लाइव मानिटरिंग की जाएगी। बता दें कि इंदौर के पर्यटक स्थलों पर भी कई बार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई बार हादसे हुए हैं तो कई बार अपराधियों ने उन्हें अपना शिकार बना लिया है।

विभागों को जारी किए निर्देश : कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि समय रहते सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारी करें ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके। यह निर्णय लिया गया कि वर्षाकाल के दौरान जिले के प्रमुख पर्यटन एवं पिकनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, सीसीटीवी कैमरों के जरिये निरंतर मॉनिटरिंग होगी, और असुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए जाएंगे।
ALSO READ: मेघालय में लापता हुए राजा और सोनम का नहीं मिला अब तक सुराग, सीएम मोहन यादव ने की मेघालय सीएम से बात
गायब हुए इंदौरी कपल का रहस्‍य : इंदौर से हनीमून पर गए इंदौर के राजा और सोनम को लेकर रहस्‍य लगातार गहराता जा रहा है। करीब 11 दिन बाद राजा का शव शिलांग की खाई में से बरामद किया गया है। उसका शव पूरी तरह से सड़-गल चुका था। राजा के भाई ने शव की शिनाख्‍त की है। जबकि राजा की पत्‍नी सोनम अब तक लापता है, सोनम की खोज में लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। बता दें कि राजा और सोनम जब खाई में उतरे थे तो उन्होंने कॉफी पी और केला खाया था। सोनम को कॉफी अच्छी नहीं लगी थी। इस कारण राजा ने दुकानदार से बहस भी की थी। इस बीच राजा की हत्‍या और सोनम की गुमशुदगी से यह रहस्‍य और ज्‍यादा गहरा गया है।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख