suvichar
✕

Indore के बिजनेसमैन के बेटे ने किया दुष्कर्म, रोमानिया से FIR दर्ज कराने इंदौर आई युवती

Updated: बुधवार, 5 फ़रवरी 2025 (20:30 IST)
Case of rape of a Romanian girl : रोमानिया में रहने वाली एक युवती ने इंदौर के बड़े उद्योगपति के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से इंदौर के एक उद्योगपति के बेटे से दोस्ती हुई थी। युवक ने उसे इंदौर बुलाया और एक होटल में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने युवती को कई बार इंदौर में, तो कई बार रोमानिया जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसी दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया।
 
सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती : पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि रोमानिया की रहने वाली एक युवती के साथ इंदौर के एक बड़े उद्योगपति के बेटे ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने वकील के साथ इंदौर पहुंचकर पुलिस की जनसुनवाई में शिकायत करते हुए इस बात की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। उसने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती इंदौर के रहने वाले एक युवक से हुई थी। इसके बाद युवक ने उसे प्रपोज किया और कहा कि मैं तुमसे शादी कर लूंगा, तुम इंदौर आ जाओ।
ALSO READ: नाबालिग दिव्यांग महिला खिलाड़ी को अपने कमरे में बुलाकर किया कोच ने दुष्कर्म, पिता का आरोप
शादी का वादा, होटल में दुष्कर्म : जिसके बाद युवती रोमानिया से सात समंदर पार कर इंदौर आई। युवक उसे शहर के प्रतिष्ठित होटल में ले गया और वहां पर उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद जल्द ही शादी का आश्वासन देकर उसे रोमानिया वापस भेज दिया। इसके बाद वह व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार उसके संपर्क में बना रहा। युवक शादी का वादा कर कई बार इंदौर बुलाता तो कई बार खुद भी रोमानिया जाकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता था।
 
युवती हुई प्रेग्‍नेंट, बच्‍चे को जन्‍म दिया : इसी दौरान युवती प्रेग्नेंट हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद युवती ने युवक से जल्द शादी करने की बात कही। इस पर युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया, साथ ही कहा कि विदेश में तो ऐसा ही कल्चर होता है। मैं तुमसे अब शादी नहीं कर सकता हूं। प्यार में मिले धोखे से हताश होकर युवती इंदौर पहुंची और पुलिस से शिकायत की।
ALSO READ: दिल्ली हाई कोर्ट ने रद्द की दुष्कर्म संबंधी याचिका, कहा- इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों का हो रहा दुरुपयोग
मामले की जांच में जुटी पुलिस : एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि रोमानिया की रहने वाली युवती अपने एडवोकेट के माध्यम से इंदौर पुलिस की जनसुनवाई में पहुंची थी। उसने इंदौर के उद्योगपति के बेटे पर दुष्कर्म के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

केरलम कांग्रेस के विवादित ट्वीट पर बवाल: CJI के इस्तीफे की मांग पर फंसी पार्टी, बीजेपी ने बोला तीखा हमला

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में, प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे जंतर मंतर

194 साल का कछुआ जोनाथन बता सकता है लंबे जीवन का रहस्य

अगला लेख