sundarkand
✕

‘इंडियाज टॉप मॉडल’ सीजन-02 के विजेता बने इंदौर के ‘गर्व चौहान’

Updated: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (16:06 IST)
पिछले दिनों अग्रवाल प्रोडक्शन हाउस के आकाश मित्तल द्वारा प्रस्तुत इंडियाज टॉप मॉडल सीजन 02 का ग्रैंड फिनाले का अयोजन हुआ। यह आयोजन रणथंभौर रेजेंटा रिसोर्ट में हुआ और शूटिंग अंकुर रिसॉर्ट रणथंभौर में की गई।

इंडि‍याज टॉप मॉडल के इस सीजन 02 में इंदौर के गर्व चौहान विनर रहे। उन्‍होंने कई राज्‍यों के मॉडल को पीछे छोड़कर अपनी जगह बनाई।

इस आयोजन में देशभर की प्रतिभाओं ने अपना हुनर ​​दिखाया। जिसमें दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, और यूपी के प्रतिभागी शामिल थे।

इस प्रतियोगि‍ता में इंदौर के गर्व रोहित चौहान ने इंडियाज टॉप मॉडल सीजन के फर्स्ट में बेस्ट रैंप वॉक का खि‍ताब अपने नाम किया और शहर का नाम रोशन किया।

इंडियाज टॉप मॉडल सीजन 02 के सीईओ आकाश मित्तल ने बताया कि गर्व चौहान ने इंदौर ऑडिशन में 150 लोग के बीच खुद को सबित कर अपना चयन करवाया। गर्व चौहान का कहना है उन्होंने इस किताब को जीतने के लिए कई तरह के स्टेज का सामना किया, जिसमे टैलेंट राउंड, पूल शूट, पोर्टफोलियो शूट, रोड पर रैंप वॉक और नेशनल कॉस्ट्यूम जैसे कई स्टेज का सामना किया।

गर्व ने सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर शाम खान से प्रशिक्षण लिया। जबकि जज की भूमिका में चीन के डिजाइनिंग करने वाले कीथ जैक्सन, और इटली में 10 से ज्यादा अवॉर्ड जीत चुके जगदीश पुरोहित थे। वहीं आयोजन में डिज़ाइनर महेश केवड़िया और साहिल खान मौजूद थे।

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख