सम्बंधित जानकारी
- मौत के बाद जागा इंदौर प्रशासन, अब भरे जाएंगे 'मौत के गड्ढे'
- राहतभरी खबर : ठेलों पर नहीं दिखेंगे स्पीकर, नहीं सुनाई देंगे वस्तुओं के दाम...
- इंदौर जिला प्रशासन व नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, क्लब एवं बार का अवैध निर्माण हटाया
- इंदौर में सपना बार पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी से किया ध्वस्त
- इंदौर में अवैध निर्माण गिराकर 1,000 करोड़ की सरकारी जमीन मुक्त कराई गई
कोरोना का असर, इंदौर में इस बार भी नहीं होंगे गरबे
इंदौर। शहर में इस बार भी गरबे आयोजित नहीं किया जा सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि आगामी आदेश तक इंदौर में गरबा महोत्सव आयोजित नहीं किस जा सकेंगे। हालांकि आदेश में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
अपर कलेक्टर जैन ने शहर के सभी गणमान्य नागरिकों एवं गरबा संचालकों से अपील की है कि शासन द्वारा गरबा आयोजन के विषय में आगामी आदेश जारी किए जाने तक एवं जिला प्रशासन द्वारा विधिवत अनुमति प्राप्त न होने पर जिले में गरबा महोत्सव आयोजित नहीं किए जा सकेंगे।
एडीएम जैन ने ट्वीट कर बताया कि वर्तमान में राज्य शासन द्वारा गरबा आयोजन के विषय पर कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है और इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा भी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। ऐसे में विधिवत अनुमति के बिना गरबा उत्सव का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।
अपर कलेक्टर श्री जैन द्वारा शहर के सभी गणमान्य नागरिकों एवं गरबा संचालकों से अपील की गई है कि शासन द्वारा गरबा आयोजन के विषय में आगामी आदेश जारी किए जाने तक एवं जिला प्रशासन द्वारा विधिवत अनुमति प्राप्त ना होने पर जिले में गरबा महोत्सव आयोजित नहीं किये जा सकेंगे।
— PRO JS Indore (@projsindore) October 4, 2021
एडीएम जैन ने ट्वीट कर बताया कि वर्तमान में राज्य शासन द्वारा गरबा आयोजन के विषय पर कोई गाइड लाइन जारी नहीं की गई है और इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा भी कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए गए हैं। ऐसे में विधिवत अनुमति के बिना गरबा उत्सव का आयोजन नहीं किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि पिछली बार भी नवरात्रि के मौके पर गरबा उत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। हालांकि पिछली बार कुछ ऐसे स्थान देखे गए थे, जहां गरबे आयोजित किए गए थे। कुछ स्थानों पर प्रतीकात्मक रूप से पूजा-अर्चना के लिए गरबे हुए थे। इसी तरह इस बार गणेशोत्सव का आयोजन भी नहीं किया गया था।
