Daily Horoscope
✕

इंदौर में गैंगरेप, पीड़िता ने कहा रिपोर्ट लिखी तो कर लूंगी आत्महत्या

Updated: गुरुवार, 16 नवंबर 2017 (12:32 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। इंदौर में एक युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप पीड़िता का एमवाय अस्पताल में इलाज कराया गया। युवती ने किसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया। उसने कहा अगर रिपोर्ट लिखी तो कर लूंगी आत्महत्या।
 
सूत्रों के मुताबिक छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती को मंगलवार रात कुछ युवकों ने रुपए उधार देने के बहाने से बुलाया। वे युवती को अपनी कार में लेकर चले गए और उन्होंने उसे कथित तौर पर शराब पिलाई। उसके बाद पांचों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वे युवती को सड़क पर छोड़कर भाग गए।
 
छत्रीपुरा थाने की पुलिस पीड़िता को एमवाय अस्पताल ले गई, जहां उसका इलाज कराया गया। युवती ने गैंगरेप की बात कही है, लेकिन शिकायत करने से मना कर‍ दिया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरि नारायण चारी मिश्रा के मुताबिक युवती से पुलिस ने पूछताछ की। उससे आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने को कहा गया, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। युवती ने कहा कि अगर रपट लिखी गई तो वह आत्महत्या कर लेगी, लिहाजा युवती को उसके घर भेज दिया गया। 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

अगला लेख