ganesh chaturthi
✕

मप्र की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी में भीषण आग से 25 दुकानें खाक

Updated: बुधवार, 21 मार्च 2018 (23:49 IST)
इन्दौर। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी देवी अहिल्याबाई होलकर फल-सब्जी मंडी में आज देर शाम भीषण आग लगने से 25 दुकानें खाक हो गई। इससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। इस भीषण आग से कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।


पुलिस के अग्निशमन दस्ते के एक सब इंस्पेक्टर ने बताया कि आग की शुरुआत एक तरबूज की दुकान से हुई। विकराल लपटों ने देखते ही देखते इससे सटी फल-सब्जियों की 24 अन्य दुकानों को भी अपनी जद में ले लिया। उन्होंने बताया कि करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने अग्निकांड की जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हादसे में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है। कारोबार के लिहाज से देवी अहिल्याबाई होलकर मंडी को मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी माना जाता है।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख