dharma sangrah
✕

इंदौर की बहू का मायके में अंतिम संस्‍कार, 5 दिन बाद हुई शव की पहचान, प्‍लेन क्रैश में गई थी जान

Updated: बुधवार, 18 जून 2025 (12:37 IST)
इंदौर की बहू हरप्रीत होरा के शव की शिनाख्‍त हो गई है। करीब 5 दिन बाद उनकी पहचान हुई है। अब उनके मायके अहमदाबाद में ही उनका अंतिम संस्‍कार होगा। बता दें कि इंदौर में हरप्रीत होरा की शादी हुई थी। वे अहमदाबाद से लंदन अपने पति से मिलने जा रही थी, लेकिन एयर इंडिया प्‍लेन क्रैश में उनकी दुखद मौत हो गई थी।

अहमदाबाद के विमान हादसे में जान गंवाने वाली इंदौर की बहू हरप्रीत कौर होरा के शव की पहचान 5 दिन बाद हो पाई है। आज उनका अंतिम संस्कार उनके मायके में किया जाएगा। इस दुखद घटना को लेकर उनके परिवार में शोक की लहर है, और उनके पति भी लंदन से भारत लौट आए हैं, ताकि वे अपनी पत्नी को अंतिम विदाई दे सकें।

बता दें कि 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 171 अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद दुर्घटना का शिकार हो गई थी। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई थी। इंदौर की बहू हरप्रीत कौर होरा भी उन यात्रियों में शामिल थीं। हरप्रीत लंदन में आईटी कंपनी में काम करने वाले अपने पति से मिलने के लिए इस विमान में सवार हो रही थीं। हादसे के बाद से ही उनके परिवार के सदस्य उनके घर पर एकत्रित हो गए थे। रिश्तेदारों की उपस्थिति से दोनों पक्षों में शोक का माहौल था।

डीएनए से हुई पहचान : सरकारी अधिकारियों द्वारा हरप्रीत की पहचान के लिए डीएनए सैंपल लिया गया था। हालांकि, डीएनए मैचिंग प्रक्रिया में अनुमान से अधिक समय लगा, और 72 घंटे के स्थान पर यह काम 120 घंटे बाद पूरा हो सका। इस बीच, विमान में मारे गए अन्य यात्रियों के शवों की पहचान भी जारी रही।

अहमदाबाद गए परिजन : इंदौर की बहू हरप्रीत कौर होरा के शव की पहचान होने के बाद, उनके परिवार को शव सौंपने की प्रक्रिया अस्पताल में जारी है। अंतिम संस्कार के लिए उनके मायके में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उनके निकटतम रिश्तेदार हरितपाल होरा के अनुसार, आज दोपहर अहमदाबाद के शबरी कुटी, अल्फा मॉल के पीछे से अंतिम यात्रा निकलेगी और थल तेज मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरप्रीत के पति रॉबी, जो एक साल से लंदन में आईटी कंपनी में काम कर रहे थे, भी अपनी पत्नी को अंतिम विदाई देने के लिए लंदन से वापस लौट आए हैं। इसके अलावा, ससुराल पक्ष के अन्य लोग भी इंदौर से अहमदाबाद पहुंच चुके हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख