dharma sangrah
✕

कुत्ते के भौंकने पर विवाद, पेट पर लात मारकर ली महिला की जान

Updated: रविवार, 24 दिसंबर 2023 (14:11 IST)
Indore crime news : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पर कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला के पेट में लात मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
 
पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात मुसाखेड़ा इलाके में उस समय हुई जब शांति नगर निवासी आरोपी अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था।
 
आजाद नगर थाना प्रभारी नीरज मेढा ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे जब आरोपी एक सामुदायिक भवन के पास पहुंचा तो एक कुत्ते ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया और लगातार भौंकता रहा। इस कारण वह सड़क को पार नहीं कर सका। व्यक्ति ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
 
कुत्ते की मालकिन 65 वर्षीय महिला अपने घर से बाहर आई और इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोपी ने महिला के पेट में लात मार दी, जिसकी वजह से वह सड़क पर गिर गई। कुछ लोगों ने महिला को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।
 
उन्होंने कहा कि महिला की मौत के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख