ramcharitmanas

नौकरी लगते ही सड़क हादसे में गई जान, रांग साइड आ रहे ट्रक ने कुचला

Updated: शुक्रवार, 10 जून 2022 (13:29 IST)
इंदौर। इंदौर का बेतरतीब ट्रैफिक एक और होनहार युवती की जान ले ली। श्याम नगर निवासी एक 24 वर्षीय युवती साक्षी शर्मा को गुरुवार दोपहर में दुर्घटना का शिकार हो गई। एक ट्रक ने लसूड़िया थाने से महज 200 मीटर दूर उसे कुचल दिया।
 
साक्षी ने पापा मनोज शर्मा को 10 मिनट पहले फोन पर चहकते हुए कहा था कि पापा मेरी नौकरी लग गई है और मैं जल्दी घर आकर आपको सबकुछ बताती हूं। लेकिन वह घर न पहुंच सकी। फोन के चंद मिनट बाद ही मौत उसे ऐसे सफर पर ले गई, जहां से अब वह कभी नहीं लौटेगी।
 
बायपास स्थित निजी स्कूल में साक्षी ने नौकरी के लिए आवेदन किया था। फोन आने पर गुरुवार को वह मिलने गई और प्रबंधन ने उसे नियुक्ति पत्र सौंप दिया। उसने पापा को यह खुशखबरी दी और चचेरे भाई शशांक के साथ स्कूटर से घर लौटने लगी।
 
साक्षी जब लसूड़िया थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर थे तब उसने एक ट्रक को बाईं तरफ से ओवरटेक किया। तभी सामने से एक लोडिंग वाहन आ गया। साक्षी ने गलत दिशा से आए वाहन से बचने की कोशिश की। लेकिन वह उसके स्कूटर से टकराते हुए आगे निकल गया। इससे साक्षी असंतुलित होकर दाईं तरफ गिर गई और उसी क्षण पास से गुजर रहे ट्रक का पिछला पहिया उसके सीने पर चढ़ गया भाई शशांक बाईं तरफ गिरने के कारण बच गया लेकन साक्षी की मौत हो गई।
 
बेटी को नौकरी मिलने की खबर पाकर पिता खुश थे लेकिन चंद मिनट बाद ही उन्हें पुलिस वालों का फोन आया कि साक्षी दुर्घटना का शिकार हो गई। खुशी दुख में बदल गई। साक्षी की मौत के बारे में 3 घंटे बाद सूचना मिली और शव का केवल चेहरा ही दिखाया गया।
 

Show comments

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

AI पर काजोल का बड़ा बयान, बोलीं- मशीन इंसानी क्रिएटिविटी और जज्बातों की जगह नहीं ले सकती

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

Share Market Review : इन फैक्टर्स ने निवेशकों को किया निराश, जानिए अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार

सभी देखें

जियोहोम के 30 और 100 Mbps प्लान पर एक साल Amazon Prime Lite फ्री

अगले 6 महीने में 1 लाख से अधिक युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी', CM योगी का बड़ा ऐलान

हाउसफुल हुआ राहुल गांधी का शो, जितने अंदर उससे ज्यादा बाहर भीड़

DUSU Election Results: डूसू में ABVP का दबदबा, 3 पदों पर मारी बाजी; निर्दलीय दीपांशु ने चौंकाया, NSUI का सूपड़ा साफ

गुना में रोड नहीं, तो वोट नहीं कहने पर भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, बोले निवेदन करो, यह भाषा मंजूर नहीं

अगला लेख