dharma sangrah
✕

पत्नी मॉर्निंग वॉक पर, बेटा नींद में और इंदौर के बिजनेसमैन को पार्टनर ने उतार दिया मौत के घाट, ये थी वजह

Updated: शनिवार, 23 अगस्त 2025 (15:55 IST)
इंदौर में एक दिल दहला देने वाला मर्डर सामने आया है। यहां एक बिजनेसमेन की बेरहमी से हत्‍या कर दी गई। जिस वक्‍त उसकी हत्‍या को अंजाम दिया गया, उस वक्‍त पत्‍नी मॉरनिंग वॉक पर गई थी और बेटा गहरी नींद में सो रहा था

मामला इंदौर के कनाडिया क्षेत्र का है। शनिवार सुबह यहां उद्योगपति चिराग जैन की उनके बिजनेस पार्टनर विवेक जैन ने चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात मृतक के अपार्टमेंट हुई। दोनों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद था। वारदात के समय पत्नी मॉर्निंग वॉक पर थीं और बेटा घर में सो रहा था।

क्‍या है पूरा मामला : लोहा पाइप फैक्ट्री के मालिक और उद्योगपति चिराग जैन की उनके ही बिजनेस पार्टनर ने चाकू मारकर हत्या कर दी। यह घटना शहर के बिचौली मर्दाना स्थित मिलन हाइट्स अपार्टमेंट के आठवें फ्लोर पर हुई। पुलिस के अनुसार, वारदात सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच हुई। घटना के समय चिराग जैन की पत्नी मॉर्निंग वॉक पर गई थीं। वहीं, बेटा घर के एक कमरे में सो रहा था। चिराग जैन अपने फ्लैट नंबर 806 में परिवार के साथ रहते थे। तभी मृतक के पार्टनर ने वारदात को अंजाम दिया।

क्‍यों की पार्टनर ने हत्‍या : एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि चिराग जैन का बिजनेस पार्टनर विवेक जैन निवासी तिलक नगर से पिछले कुछ समय से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह विवेक बातचीत के बहाने चिराग के घर पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान विवेक ने घर में रखा चाकू उठाया और चिराग पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से चिराग की मौके पर ही मौत हो गई।

बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार : हमले के बाद आरोपी विवेक जैन मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने देखा कि फ्लैट का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर खून फैला है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया। साथ ही आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है कनाडिया टीआई सहर्ष यादव ने बताया कि फिलहाल विवेक की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख