sundarkand

पुलिस ने खंगाले 1,172 CCTV कैमरे, बर्खास्त फौजी निकला बैंक लुटेरा

Updated: गुरुवार, 18 जुलाई 2024 (10:04 IST)
Indore Crime news : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर 1,172 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार पुलिस पंजाब नेशनल बैंक में हुई डकैती के आरोपी के घर पहुंचने में सफल रही। इस सनसनीखेज वारदात को एक बर्खास्त फौजी अरुण सिंह राठौर ने अंजाम दिया था। ALSO READ: इंदौर में दिनदहाड़े डकैती, बदमाश ने किया हवाई फायर, 7 लाख की लूट की आशंका
 
इंदौर शहर के 50 पुलिसकर्मी उस पूर्व सैन्यकर्मी के घर तक पहुंचे, जिसने पंजाब नेशनल बैंक से 6.5 लाख रुपए लूटे थे। पुलिस ने लूटी गई राशि में से 3 लाख रुपए अरुण सिंह के घर से बरामद कर लिए हैं। उसके घर से बैंक की सील और एक 55 इंच का नया टीवी भी बरामद किया गया है। आरोपी फरार है।
 
गौरतलब है कि रेनकोट पहने एक नकाबपोश व्यक्ति मंगलवार दोपहर को इंदौर के विजय नगर इलाके में स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक में घुसा और उसने हवा में गोलियां चलाईं। वह एक बैग में करीब 6.5 लाख रुपये नकद भरकर ले गया।
 
इंदौर के पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि 50 पुलिसकर्मियों वाली पुलिस टीम बापट स्क्वायर, एमआर 10 और लवकुश आवास विहार सहित विभिन्न स्थानों पर लगे 1,172 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद तड़के साढ़े चार बजे श्याम नगर इलाके में स्थित सिंह के घर पहुंची।
 
गुप्ता ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के लिए सिंह द्वारा इस्तेमाल किए गए रेनकोट, जूते, बैग और मोटरसाइकिल को घर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को खोजने के लिए भी करीब 100 घरों की तलाशी ली। सिंह की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे पैसे दिए थे और तब से वह वापस नहीं लौटा है।
 
उन्होंने बताया कि सिंह बैंक के पास के ही एक स्थान पर सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था। उसने बैंक एवं उसके आस-पास के इलाके की टोह लेने के बाद अपराध को अंजाम दिया।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

नेपाल आपदा: लापता गुजरातियों की संख्या बढ़कर 25 हुई, सरकार ने जारी की नई सूची और हेल्पलाइन नंबर

चीनी के बाद CNG, दूध और अंडे पर महंगाई की मार, जानें आपके घर का बजट कितना बिगड़ेगा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 579 लोगों की मौत; 1900 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

नेपाल में तबाही के बीच फरक्का बैराज फिर क्यों है चर्चा में

अगला लेख