suvichar

एक्सपायरी डेट का घी खरीदकर बेच देते थे, 3 साल से चल रहा था मिलावटी घी का कारोबार

Updated: बुधवार, 22 सितम्बर 2021 (12:22 IST)
इंदौर। क्राइम ब्रांच व खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार रात भवरकुआं थाना स्थित नकली घी बनाने वाली एक कंपनी पर छापा मारा। यहां से 4200 किलो अमानक स्तर का घी और 4100 किलो अमानक स्तर की चायपत्ती बरामद की गई। घी का मूल्य लगभग 20 लाख व चायपत्ती का मूल्य 7 लाख बताया जा रहा है। आरोपी 3 साल से मिलावटी घी का कारोबार कर रह थे।
 
फैक्ट्री में मिलावट और एक्सपायरी डेट के घी पैकिंग कर बाहर के जिलों में सप्लाई किया जा रहा था। सूचना पर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री संचालक खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
भवरकुआं थाना स्थित ग्राम पालदा के फार्म श्रीरामपुर डेरी इंडस्ट्री में लंबे समय से अमानक स्तर का मिलावटी घी का निर्माण किया जा रहा है। वही एक्सपायरी डेट के घी को पैकिंग कर बेचा जा रहा है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में मौके से 4200 किलो अमानक स्तर का घी और अमानक स्तर की 4100 किलो चायपत्ती बरामद हुई है। 
 
कम्पनी द्वारा वडोदरा गुजरात, मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र आदि से एक्सपायरी डेट का घी खरीदकर बाजार में पुनः पैकिंग करके अपने ब्रांड मदर चॉइस के नाम से बेचा जा रहा था।
 
रतलाम, नीमच, देवास, हरदा, भानपुरा, भोपाल, शुजालपुर, शाजापुर, मक्सी, जबलपुर, मंदसौर, सीहोर, अशोकनगर, नागपुर, अकोला महाराष्ट्र में माल भेजा जाता था।

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख